लाइव टीवी

Namak ke Upay: इन दिनों में लगाएं एक चुकटी नमक से पोधा, दूर होगी घर से नकारात्मक ऊर्जा

Updated May 26, 2022 | 06:27 IST

Mopping By Salt Water In The House: नमक खाने में स्वाद के अलावा जिंदगी में आने वाली समस्याओं को भी दूर करता है। वास्तु में नमक का काफी महत्व है। एक चुटकी भर नमक से कई बुरे दोषों को दूर किया जा सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
benefits of salt water
मुख्य बातें
  • नमक स्वाद और सेहत दोनों के लिए काफी जरूरी है
  • चुटकी भर नमक से कई तरह के वास्तु दोष दूर हो सकते हैं
  • नमक खाने में जायका ही नहीं बढ़ाता बल्कि व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकटों को भी दूर करता है

Benefits Of Mopping By Salt Water At Home: खाने में नमक ना हो तो वह खाने का स्वाद बिगाड़ देता है। नमक के बिना एक दिन भी रहना मुश्किल होता है। नमक का हमारे जीवन में काफी महत्व है। नमक स्वाद और सेहत दोनों के लिए काफी जरूरी है। यही नहीं नमक वास्तु शास्त्र में भी काफी उपयोगी बताया गया है। चुटकी भर नमक से कई तरह के वास्तु दोष दूर हो सकते हैं। नमक खाने में जायका ही नहीं बढ़ाता बल्कि व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकटों को भी दूर करता है। नमक कई समस्याओं का हल है। यह घर में सुख समृद्धि लाता है। ज्योतिषी के मुताबिक नमक से घर परिवार की सेहत व समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसका सही स्थान पर सही जगह प्रयोग होना जरूरी है। वास्तु के अनुसार आइए जानते हैं नमक का प्रयोग करने से कैसे समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

हफ्ते में दो बार लगाएं नमक के पानी से पोछा

अगर घर में कोई व्यक्ति काफी दिनों से बीमार है व बीमार व्यक्ति की वजह से हर दूसरा सदस्य बीमार पड़ रहा है तो ऐसे में पानी में नमक डालकर पोछा जरूर लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। नमक वाले पानी से पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

सुखमय होता है दांपत्य जीवन

इसके अलावा रविवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन को छोड़कर बाकी दिनों में नमक के पानी का पोछा लगाने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। आए दिन पति- पत्नी के बीच किसी ना किसी बात को लेकर हो रहे झगड़े भी समाप्त होते हैं व आपसी प्यार बढ़ता है।

वास्तु दोष होता है दूर

नमक का उपयोग वास्तु दोष को दूर करने के लिए भी किया जाता है। अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो उनकी बुरी नजर उतारने के लिए भी नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए एक चुटकी नमक को बच्चों के ऊपर तीन बार वार करके बाहर फेंक दें। इससे बुरे दोष खत्म हो जाते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल