लाइव टीवी

Navratri 2021 Day 1, Maa Shailputri Aarti: नवरात्र के पहले द‍िन ऐसे करें मां शैलपुत्री की आरती, यहां देखें ह‍िंदी ल‍िर‍िक्‍स

Updated Oct 07, 2021 | 11:57 IST

Navratri 2021 1st Day, Maa Shailputri Aarti Lyrics In Hindi: नवरात्र के पहले द‍िन मां शैलपुत्री की पूजा का व‍िधान है। उनकी पूजा में शामिल होने वाली आरती यहां देखें।

Loading ...
maa shailputri aarti lyrics in hindi
मुख्य बातें
  • नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है।
  • मान्‍यता है क‍ि मां शैलपुत्री की अराधना करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।
  • मां शैलपुत्री को माता सती और पार्वती के नाम से भी जाना जाता है।

Navratri 2021 1st Day, Maa Shailputri Aarti Lyrics In Hindi: नवरात्रि के नौ द‍िनों में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां शैलपुत्री पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। उनको देवी सती और पार्वती का नाम भी द‍िया गया है। मां शैलपुत्री की पूजा में पीले वस्‍त्र धारण करें। वहीं मां को सफेद रंग प्र‍िय माना जाता है। उनकी पूजा में सफेद रंग के फूल और मिठाई का भोग लगाएं। मां के रूप को वर्णन क‍िया जाता है उसमें माता के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल विराजमान होता है। उनके माथे पर चंद्रमा सुशोभित नजर आता है। यहां आप उनकी पूजा के ल‍िए आरती और मंत्र देखे सकते हैं। इस आरती को करने से परम लाभ प्राप्‍त होता है। 

Navratri 2021 Puja Vidhi, Muhurat, Samagri, Mantra: Check here

Maa Shailputri Aarti lyrics in hindi, मां शैलपुत्री की आरती ह‍िंदी में 

शैलपुत्री मां बैल सवार, करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती जिसने तेरी उतारी।
उसकी सगरी आस जगा दो। सगरे दुख तकलीफ मिटा दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रृद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी। शिव मुख चंद चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

मां शैलपुत्री पूजा मंत्र 

वन्दे वांक्षितलाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम।
वृशारूढ़ां शूलधरां, शैलपुत्रीं यशस्विनीम।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल