लाइव टीवी

Navratri 2022 Colours: कौन से हैं नवरात्र के नौ शुभ रंग, दिन के अनुसार जानें क्या है इन रंगों का महत्व 

Updated Apr 02, 2022 | 10:09 IST

Navratri 2022 Day Wise Colours List: मां दुर्गा की पूजा-अराधना के 9 दिन यानी चैत्र मास की नवरात्रि इस वर्ष 2 अप्रैल यानी आज से प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि के 9 दिनों में अलग-अलग रंगों का महत्व बताया गया है। यहां जानें किस दिन किस रंग का महत्व है। 

Loading ...
Chaitra Navratri 2022 (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • 2 अप्रैल यानी आज से प्रारंभ हो रही है चैत्र नवरात्रि।
  • 10 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का होगा समापन।
  • नवरात्रि के 9 दिन अलग-अलग रंगों का है महत्व।

Navratri 2022 Colours: सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत विशेष माना गया है। पूरे भारत में इस पर्व को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना होती है। इन 9 दिनों में लोग भक्तिमय अंदाज में मां दुर्गा की उपासना करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा करने से सुख, समृद्धि, यश, वैभव, ज्ञान, सम्मान आदि का आशीर्वाद मिलता है। यूं तो वर्ष में कुल चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। चैत्र मास की नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है और इसका समापन 10 अप्रैल को ‌है। नवरात्रि के 9 दिनों में अलग-अलग रंगों का महत्व बताया गया है। यहां जानें नवरात्र के 9 दिन के अनुसार कौन से रंग शुभ माने गए हैं। 

Also Read: 2 अप्रैल 2022 का पंचांग: आज माता दुर्गा के नवरात्र का है प्रथम दिवस, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

पहला दिन - 2 अप्रैल 2022: घटस्थापना/प्रतिपदा तिथि 

नवरात्रि का पहला दिन घटस्थापना से प्रारंभ होता है, इस दिन धर्म शास्त्रों के अनुसार लाल रंग का महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि लाल रंग जुनून, शुभता और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। यह रंग मां शैलपुत्री का भी प्रिय माना गया है। 

दूसरा दिन - 3 अप्रैल 2022: द्वितीया

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार चैत्र नवरात्रि के द्वितीया तिथि पर रॉयल ब्लू क्या महत्व है जो ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। मां ब्रह्मचारिणी की दिव्य ऊर्जा को बढ़ाने के लिए इस दिन रॉयल ब्लू रंग का इस्तेमाल करें।

तीसरा दिन - 4 अप्रैल 2022: तृतीया

मान्यताओं के अनुसार पीला रंग आनंद और प्रफुल्लता का प्रतीक है। नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा को पूजा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन पीला रंग जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आता है। 

चौथा दिन - 5 अप्रैल 2022: चतुर्थी 

नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की आराधना की जाती है। अष्टभुजा देवी को समर्पित नवरात्रि के चौथे दिन हरा रंग शुभ माना गया है। हरा रंग प्रकृति के साथ पौष्टिक गुणों और प्रजनन क्षमता का प्रतीक।

Also Read: Horoscope Today, 02 April 2022: कैसा रहेगा आपका दिन- क्या कह रहे सितारे, जानें 2 अप्रैल का राशिफल

पांचवा दिन - 6 अप्रैल 2022: पंचमी

नवरात्रि की पंचमी तिथि पर ग्रे रंग का महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, ग्रे रंग बुराई के विनाश का प्रतीक है। स्कंदमाता को समर्पित पांचवें दिन ग्रे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। यह रंग सही दिशा दिखाता है और जीवन में से अंधकार को खत्म करता है।

छठा दिन - 7 अप्रैल 2022: षष्ठी

नारंगी रंग शांति चमक और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा में नारंगी रंग का इस्तेमाल करें। 

सातवां दिन - 8 अप्रैल 2022: सप्तमी 

नवरात्रि के सातवें दिन सफेद चंग शुभ माना गया है। यह रंग शांति और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है। देवी कालरात्रि की पूजा के दिन सफेद रंग का इस्तेमाल करने से सकारात्मकता और पवित्रता बनी रहती है।

आठवां दिन - 9 अप्रैल 2022: अष्टमी 

देवी महागौरी को समर्पित अष्टमी तिथि पर गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। गुलाबी रंग प्रेम, दया और स्त्रीत्व का प्रतीक माना गया है। अष्टमी तिथि पर गुलाबी रंग का इस्तेमाल करने से मां महागौरी प्रसन्न होती हैं।

नौवां दिन - 10 अप्रैल 2022: नवमी

आसमानी नीला रंग शांति, स्थिरता, प्रेरणा, ज्ञान और स्वास्थ्य का प्रतिनिधित्व करता है। क्योंकि नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री को समर्पित है, इस दिन आसमानी नीले रंग का इस्तेमाल करने से प्रेरणा, ज्ञान और स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल