लाइव टीवी

2 अप्रैल 2022 का पंचांग: आज है चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानें कलश स्थापना और दिन का शुभ मुहूर्त

Updated Apr 02, 2022 | 08:23 IST

2 April 2022 ka Panchang: आज मां दुर्गा को समर्पित चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 2 अप्रैल 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज कलश स्थापना व माता दुर्गा के नवरात्र का प्रथम दिवस है।
  • आज रेवती नक्षत्र रहने वाला है।
  • 09 दिन का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है।

2 April 2022 ka Panchang:  आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से नवरात्रि प्रारम्भहै। आज कलश स्थापना व माता दुर्गा के नवरात्र का प्रथम दिवस है।आज रेवती नक्षत्र है। 09 दिन का व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। आज भगवान शिव व माता शक्ति की उपासना के साथ शक्ति के विभिन्न रूपों की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें।आज उड़द,तिल व तेल दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 2 अप्रैल 2022 (Today Panchang)

दिनांक 2 अप्रैल 2022  
दिवस शनिवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा सूर्योदय-06:09am 
सूर्योदय 06:09 am
सूर्यास्त 06:38 pm
नक्षत्र रेवती
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मीन11:22am तक फिर मेष  
करण बव
योग

इंद्र

अभिजीत मुहूर्त   12:13am से 12:51pm तक 
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:17pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:54pm से 06:28 pm तक 

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल