लाइव टीवी

Saturday Tips: शनिवार के दिन इन कार्यों को करना होता है अशुभ, शनिदेव हो जाते हैं रुष्ट

Updated Sep 17, 2022 | 08:34 IST

Saturday Tips: शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन किए गए पूजा-पाठ से प्रसन्न होकर शनिदेव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं जिसे इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेन रुष्ट हो जाते हैं।

Loading ...
शनिदेव के प्रकोप से है बचना तो शनिवार के दिन न करें ये कार्य
मुख्य बातें
  • शनिवार के दिन भूलकर नहीं खरीदें जूते-चप्पल
  • शनिवार के दिन जानवरों को परेशान करने झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप
  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन दान करें सरसों तेल और काली उड़द

Saturday Shani Dev Puja: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन बेहद खास माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव को न्याय और कर्म का देवता कहा जाता है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार अच्छा या बुरा फल देते हैं। माना जाता है कि शनिदेव की कृपा से व्यक्ति धनवान बन जाता है और उसके जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं होती। लेकिन शनिदेव जिससे रुष्ट हो जाते हैं उसपर शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है। वह व्यक्ति शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान हो जाता है। इसलिए शनिवार के दिन ऐसे कार्य बिल्कुल न करें जिससे शनिदेव नाराज हों। जानते हैं वो कौन से कार्य हैं, जिन्हें शनिवार के दिन करने पर होती है मनाही।

घर न लाएं ये चीजें

शनिवार के दिन सरसों का तेल, लकड़ी और काली उड़द दाल जैसी चीजों की खरीदारी कर घर नहीं लाना चाहिए। इससे आपको शनिदेव के बुरे प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यदि आप शनिवार के दिन इन चीजों का दान करते हैं यह बहुत फलदायी माना जाता है। यदि आप इन चीजों को शनिवार के दिन खरीदते हैं तो इसे घर के भीतर न लाएं। साथ ही शनिवार के दिन बच्चों के खिलौने, कलम, कॉपी और लोहे का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।

इन चीजों का नहीं करें सेवन

शनिवार का दिन शनिदेव का प्रिय वार होता है। इसलिए इस मांसाहार भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही मदिरापान भी नहीं करना चाहिए।

Also Read: Vastu Tips: घर में रखी ये 5 अशुभ चीजें बढ़ाती हैं दुर्भाग्य, आज ही निकाल बाहर करें

कुत्तों को नहीं करें परेशान

वैसे तो आपको हमेशा ही बेजुबान जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। लेकिन खासकर शनिवार के दिन किसी कुत्ते को मारना या परेशान नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी भी जानवरों को नहीं सताना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

Also Read: Shardiya Navratri 2022: नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें सोलह श्रृंगार, जानिए महत्व

जूते-चप्पलों की न करें खरीदारी

वीकेंड होने के कारण लोग इस दिन खरीदारी करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि शनिवार के दिन जूते-चप्पलों की खरीदारी न करें। लेकिन इस दिन जूते-चप्पलों का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे शनि की दशा का प्रभाव कम होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल