लाइव टीवी

Shani Upay: काले उड़द की दाल के इन उपायों से दूर होगा शनि का प्रकोप, जानें सरल उपायों के बारे में

Updated Sep 17, 2022 | 07:16 IST

Saturday Upay: शनिदेव अपने भक्तों को कर्मों के आधार पर फल देते हैं। कहा जात है शनिदेव की कुदृष्टि जिसपर पड़ जाए उसके जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती है। शनि देव के बुरे फल और प्रकोप से बचने के लिए काले उड़द की दाल के उपाय महत्वपूर्ण व प्रभावी माने गए हैं।

Loading ...
शनिवार को करें काले उड़द के उपाय शनिदोष से मिलेगी मुक्ति
मुख्य बातें
  • शनिवार के दिन काली उड़द दाल के उपाय कारगर साबित होते हैं
  • काली उड़द के सरल व प्रभावी उपायों से शनिदोष से मिलती है मुक्ति
  • शनि की महादशा से परेशान हैं तो शनिवार के दिन करें काले उड़द का दान

Saturday Shani Dev Upay: सभी देवी-देवताओं में शनि देव ऐसे देवता हैं जो भक्तों को उनके कर्मों के अनुसार अच्छा या बुरा फल देते हैं। इसलिए ज्योतिष में शनिदेव और शनिग्रह को महत्वपूर्ण माना गया है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कृपादृष्टि हो वह रंक से राजा बन जाता है। लेकिन दूसरी ओर यदि किसी व्यक्ति पर शनि की कुदृष्टि पड़ जाए तो वह समस्याओं और परेशानियों से घिर जाता है। यही कारण है कि शनि ग्रह के बुरे प्रभाव, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए ज्योतिष में कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है।

शनिदेव को प्रसन्न कर उनके प्रकोप से बचने के लिए काली उड़द के दाल के उपाय को महत्वपूर्ण माना गया है। शनिवार का दिन शनिदेव का प्रिय दिन होता है। यह दिन शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसलिए आप काली उड़द से जुड़े उपायों को शनिवार के दिन करें। इससे आपको शनि ग्रह के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और साथ ही जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर होती हैं। जानते हैं काली उड़द से जुड़े उपायों के बारे में।

Also Read: Astro Money Tips: इन दिनों में न लें कर्ज, चाहकर भी उतर नहीं पाएगा ये बोझ

काली उड़द दाल के उपाय

  • शनिवार के दिन काली उड़द की दाल शनिदेव को अर्पित करें। इससे शनिदोष दूर होते हैं।
  • काली उड़द दाल के चार दाने शनिवार के दिन अपने ऊपर उल्टे हाथ की ओर से उतार कर कौवे को खिला दें। ऐसा लगातार सात शनिवर करें इससे कुंडली में शनिदोष का प्रभाव कम होता है।
  • काली उड़द दाल के दो वड़े बनाएं इसमें सिदूंर और दही लगाकर शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के पास रख दें। ऐसा लगातार 11 शनिवार करने से धनलाभ होता है।
  • शनिवार के दिन सरसों के तेल में काली उड़द डालकर दीपक जलाएं और इसमें अपनी छाया देखें। फिर इस दीप को किसी मंदिर या फिर पीपल पेड़ के पास रख दें। इससे शनिदोष के साथ ही पितृदोष और कालसर्प दोष भी दूर होता है।
  • शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों में काली उड़द की दाल का दान करें। इससे साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है।

Also Read: Chanakya Niti: चाणक्‍य ने बताए जीवन में सुख-दुख के कारण, ऐसे खत्‍म कर सकते हैं दुख, सुधरेगा अगला जन्‍म

शनिवार के दिन इन उपायों को करने से शनिदेव आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनकी कुदृष्टि आप पर कभी नहीं पड़ेगी। साथ ही आपको शनिदेव का शुभाशीष भी प्राप्त होगा।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल