लाइव टीवी

DeepVeer ki Shadi : कैसी रहती है 5 और 6 अंक वालों की शादी, जानें नंबरों का ये खेल 

Updated Nov 15, 2018 | 07:59 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

DeepVeer ki Shadi, Numerology Prediction : दीपिका पादुकोण 5 जन्‍मांक की हैं जबक‍ि रणवीर सिंह 6 नंबर के हैं। जानें कैसी रहती है ऐसे नंबर वालों की शादी। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
DeepVeer ki Shadi

Ranveer Singh Deepika Padukone Wedding : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में हो चुकी है और फैन्‍स अब उनकी तस्‍वीरों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक और बात सभी जानने को बेताब हैं क‍ि आख‍िर 6 साल से सभी को कपल गोल्‍स से दे रहे इस स्‍टार कपल का प्‍यार क्‍या ऐसे ही बरकरार रहेगा। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज से जानें इसका जवाब अंकों के हिसाब से कैसे दिया जा सकता है। 

दीपिका का जन्मांक 5 और रणवीर का 6 है। अंक 5 का प्रतिनिधित्व ग्रह बुध है। अंक 6 शुक्र का प्रतिनिधि ग्रह है। शुक्र के मित्र ग्रह हैं बुध और शनि। अंक 5 के तुरंत बाद अंक 6 आता है। बुध प्रबंधन और वाणी तथा अभिनय का कारक ग्रह है। 6 तो शुक्र का लीडरशिप करते हैं। शुक्र वैभव और प्रसिद्धि देते हैं। फ‍िल्म और व्यवसाय में शुक्र की महती भूमिका है। 5 तथा 6 को जोड़ेंगे तो 11 आएगा। 11 अर्थात 2 मतलब चंद्रमा का प्रभाव। चंद्रमा मन और प्रेम प्रतीक है। साथ ही चंद्रमा धर्म और आध्यात्म का भी प्रतीक है।

Also read: 5 जन्मांक वाली हैं दीपिका पादुकोण, जानें इस नंबर का उनकी शादी से कनेक्‍शन



नंबर के अनुसार कैसे हैं रणवीर 

संयुक्त प्रभाव जो चंद्रमा का अंक आ रहा है वह इस बात को प्रदर्शित करता है कि विवाह के बाद का दोनों आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। अंक 6 के जातक बहुत अच्छे बिजनेसमैन होते हैं। उनका व्यवहार बहुत ही मृदुल होता है। सहजता और सरलता इनके व्यक्तित्व में भरी रहती है। इनकी वाणी में आकर्षण होता है क्योंकि शुक्र वाणी के स्वामी बुध का गुरु है। यह प्रेम का ग्रह है। मृदुभाषिता का प्रतीक है। ऐसे लोगों का व्यवसाय देश विदेश में फैला होता है।

Also read: दीपिका पादुकोण की कुंडली में ये है राजयोग, क्‍या सफल रहेगी रणवीर सिंह संग शादी

कैसा होगा दोनों अंकों का मेल
वैवाहिक जीवन में क्रोध का स्थान नहीं होना चाहिए। अंक 5 तथा 6 का प्रभाव क्रोध को समाप्त करता है। आपसी सामंजस्य को बेहतर करता है। बुध अभिनय करवाता है। शुक्र फ़िल्म निर्देशन और संगीत का कारक ग्रह है। अंक 5 के लोग बहुत अच्छे फ़िल्म मेकर होते हैं। अंक 6 के जातक का विवाह जब 5 जन्मांक से होता है तो विवाह के बाद दोनों का भाग्योदय अर्थात दोनों अपनी अपनी फील्ड में सफलता का एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हैं। निष्कर्षतः यह विवाह पूर्णतया सफल रहेगा।

Entertainment News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का बॉलीवुड सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल