लाइव टीवी

Numerology Today, 18 August 2022: क्या आज है जन्माष्टमी 2022, जानें कौन से अंकों को मिलेगा कान्हा का आशीर्वाद

Updated Aug 18, 2022 | 06:06 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 18 August 2022: 18 अगस्त का दिन संयुक्त अंक वाला है जो कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। जानें ये 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। साथ ही जानें आज का आपका लकी नंबर कौन सा है।

Loading ...
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 18 August 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 18 August 2022: आज 18 अगस्त 2022 है। 18 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। अंक 01सूर्य व 08 शनि का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। आज 18-08-2022 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य  परम मित्र है। अंक 09 के मित्र अंक 01,02, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 August 2022

Aaj ka Ank Rashifal : 18 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

जॉब व व्यवसाय में संघर्ष व प्रगति दोनों होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- लीवर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।
शुभ अंक: 09

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 06 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी बुध जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य - उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 09

Panchang Today (आज का पंचांग) 18 August 2022

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी  राहु है। रियल स्टेट व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 05 व शुक्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 04

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 
​शुभ अंक: 02

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

व्यवसाय में मंगल व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 व 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। बुध से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व हरे वस्त्र इत्यादि का दान करें।
​शुभ अंक: 02

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल