लाइव टीवी

Numerology Today, 22 September 2022: इन अंक वालों को आज मिलेगा गुरु, चन्द्रमा व सूर्य का सपोर्ट, देखें अपना अंक राशिफल व जानें लकी नंबर

Updated Sep 21, 2022 | 21:48 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 22 September 2022: 22 सितंबर को कई जन्मांक वालों को गुरु, चन्द्रमा व सूर्य का सपोर्ट मिलने वाला है। देखें 22 सितंबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Loading ...
Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 22 September 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 22 September 2022: आज 22 सितम्बर 2022 है। 22 का संयुक्त चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 22-09-2022 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 01 पिता, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj Ka Panchang, 22 september 2022

Aaj ka Ank Rashifal 22 September 2022 

जन्मांक 01 अंक राशिफल

सूर्य, चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 01 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक-02

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक-03

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

गुरु, चन्द्रमा व सूर्य का सपोर्ट है। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। स्वास्थ्य- कफ संबंधित विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक-09

जन्मांक 04 अंक राशिफल

शुक्र व चन्द्रमा सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 04 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।
शुभ अंक-06

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में भाग्यांक 01 का स्वामीग्रह सूर्य व मित्र गुरु लाभ देंगे। जॉब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक-07

जन्मांक 06 अंक राशिफल  

आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक-07

Horoscope Today, 22 September 2022

जन्मांक 07 अंक राशिफल

आज का भाग्यस्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक-08

जन्मांक 08 अंक राशिफल

आज का भाग्यस्वामी सूर्य है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व सूर्य कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। जॉब में अति व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।
शुभ अंक-04

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

सूर्य व गुरु सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी सूर्य व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 03 तथा 04 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। तिल का दान करें। स्वास्थ्य- सूर्य स्वास्थ्य बेहतर करेंगे। 
शुभ अंक-02

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल