लाइव टीवी

Guruvar Puja: काम में आ रही हैं बाधाएं तो गुरुवार के दिन करें इन चीजों का दान, सफल होंगे सभी काम

Updated Sep 22, 2022 | 07:52 IST

Guruwar Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा व व्रत के साथ ही कुछ चीजों का दान करने से जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और पैसों की तंगी भी दूर होती है।

Loading ...
गुरुवार पूजा
मुख्य बातें
  • देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का दिन है गुरुवार
  • गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का करना चाहिए दान
  • गुरुवार के दिन सोना और पीतल जैसे धातुओं का करें दान, मिलेगा लाभ

Guruwar Ke Upay: गुरुवार यानी बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति का बेहद प्रिय दिन होता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। भगवान विष्णु और बृहस्पति को पीला रंग अतिप्रिय होता है। यदि आप चाहते हैं कि हर कार्य में आपको भाग्य का साथ मिले तो इसके लिए गुरुवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। ज्योतिष के अनुसार जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होते हैं उनके पास सुख-समृद्धि और धन-वैभव की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे में इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से आपको हर कार्य में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और काम में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। जानते हैं गुरुवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

गुरुवार के दिन इन चीजों का करें दान

गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को पीले रंग के कपड़े या पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पीले कपड़े या पीली वस्तु का दान करने से बिगड़े हुए काम बनते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी और पीले फूल अर्पित कर पूजा करनी चाहिए। गुरुवार के दिन केवड़े और केसर आदि का दान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Also Read: Vastu Tips: स्टोर रूम और इन जगहों पर न रखें किचन का सामान, बनता है दरिद्रता का कारण

चावल, चीनी और दूध का भी करें दान

यदि काम में लगातार बाधाएं आ रही है तो इसे दूर करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरुवार के दिन जरूरतमंदों को चावल, चीनी और दूध का दान करना शुभ माना गया हैं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा गुरुवार को पीले फल-फूल, पीला चंदन, चने की दाल, पीली मिठाई, मुनक्का, मक्के का आटा और हल्दी का दान करना उत्तम माना गया है।

Also Read: Sawan 2022: नवग्रह शांति के लिए सावन में करें शिवजी की पूजा, जानें पूजन विधि

धातु का करें दान बाधाएं होंगी दूर

गुरुवार के दिन तांबे, सोने और कांसे धातु की बनी हुई बर्तन का दान करने से गुरु की कृपा बरसती है। ज्योतिष में गुरुवार के दिन पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है, इससे बैडलक दूर होता है। यदि किसी कारण पुखराज नहीं पहन पा रहे तो ऊंगली में केले की पेड़ की जड़ भी पहनने से लाभ मिलता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल