लाइव टीवी

Numerology Today, 31 August 2022: गणेश चतुर्थी पर बन रहा है इन अंकों का योग, जानें बप्पा के जन्मदिन पर कौन सा है आपका लकी नंबर

Updated Aug 31, 2022 | 06:39 IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 31 August 2022: 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। माना जाता है कि इसी दिन ही गणपति का जन्म हुआ था। जानें आज का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा और आज का आपका लकी नंबर क्या है।

Loading ...
ank rashifal 31 August 2022 in hindi

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 31 August 2022: आज 31अगस्त 2022 है। 31 का संयुक्त अंक 03 गुरु व 01सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 31-08-2022 का भाग्यांक  09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल ,गुरु, सूर्य व चन्द्रमा आपस में परम मित्र हैं। अंक 09 के मित्र अंक 01, 03 तथा 02 हैं। भाग्यांक 09 न्याय, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Aaj ka Ank Rashifal : 31 August 2022

जन्मांक 01 अंक राशिफल 

सूर्य व मंगल का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक: 09 

जन्मांक 02 अंक राशिफल 

व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
​शुभ अंक: 01

जन्मांक 03 अंक राशिफल 

आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य की प्राप्ति के संकेत हैं। स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है।
​शुभ अंक: 02

जन्मांक 04 अंक राशिफल 

आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 03 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 05 अंक राशिफल 

व्यवसाय में नामांक 09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 व 01 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 06 अंक राशिफल 

आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा। स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 07

जन्मांक 07 अंक राशिफल 

व्यवसाय में केतु व मंगल कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
​शुभ अंक: 08

जन्मांक 08 अंक राशिफल 

आज का भाग्यस्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
​शुभ अंक: 06

जन्मांक 09 अंक राशिफल 

इस अंक के व भाग्यस्वामी मंगल व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 02 तथा 09 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- कफ जनित विकार की सम्भावना रह सकती है।
​शुभ अंक: 01

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल