लाइव टीवी

Peeli Sarson Ke Upay: पीली सरसों से दूर होगी जीवन से जुड़ी हर समस्या, चमत्कारिक उपाय जान रह जाएंगे हैरान

Updated May 25, 2022 | 00:06 IST

Peeli Sarson Ke Upay For Money: पीली सरसों के छोटे दाने आपके जीवन में बड़ी खुशियां ला सकते हैं। सरसों के कुछ आसान उपायों से जीवन से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। धन लाभ के लिए भी पीली सरसों के उपाय कारगर हैं।

Loading ...
पीली सरसों के उपाय
मुख्य बातें
  • बड़े काम के हैं सरसों के छोटे दाने
  • पीली सरसों से घर में आती है सकारात्मकता
  • पीली सरसों से धन से जुड़ी समस्या होती है दूर

Yellow Mustard Seeds Remedies for Money and Happiness: सरसों के दाने हर घर पर पाए जाते हैं। भोजन में स्वाद बढ़ाने और स्वास्थ्य के लिए सरसों का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि सरसों के ये छोटे-छोटे दाने आपके जीवन से जुड़ी बड़ी खुशियों का खजाना है। आमतौर पर दो तरह के सरसों पाए जाते हैं। एक पीली सरसों और एक काली सरसों। यहां हम बात करेंगे पीली सरसों के बारे में। पीली सरसों के चमत्कारिक उपायों के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार पीली सरसों से जुड़े कुछ आसान टोटके करने से घर पर बरकत बनी रहेगी और पैसों से जुड़ी परेशानियां झट से दूर हो जाएगी। जानते हैं पीली सरसों से जुड़े इन उपायों के बारे में..

Also Read: हवन में देवताओं का प्रतीक होती है सुपारी, यमदेव, वरुण देव और इंद्र देव का होता है वास

पीली सरसों से नकारात्मकता होती है दूर  

वास्तु के अनुसार, अगर घर पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है तो कई तरह की परेशानियां व्यक्ति के जीवन में लगी रहती है। घर पर आर्थिक सकंट बनी रहती है और कलह-क्लेश का माहौल रहता है। पीली सरसों के दानों से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। पीली सरसों के दाने पहले घर के मंदिर या पूजा स्थल पर छिड़क दें। इसके बाद पूरे घर पर पीली सरसों के दानें छिड़कें। ऐसा करने से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और नकारात्मकता दूर हो जाती है।

Also Read: बेरोजगारी से हो चुके हैं परेशान, ज्योतिष में बताए इन आसान उपायों से मिल सकता है छुटकारा

नजरदोष के लिए कारगर 

नजर सिर्फ छोटे बच्चों को ही नहीं बल्कि घर पर भी लोगों की बुरी नजर लग जाती है। इससे हंसते-खेलते परिवार में सकंट के बादल मंडराने लगते हैं। घर पर लगी बुरी नजर को दूर करने के लिए आप पीली सरसों के कुछ दाने घर के सभी कमरों में छिड़क दें।

धन से जुड़ी समस्या होगी दूर 

खूब मेहनत करने के बावजूद भी पैसा नहीं ठहरता और घर पर आर्थिक संकट बना रहता है तो ऐसे में गुरुवार के दिन पीली सरसों के दानों पर गंगाजल छिड़कर शुद्ध कर लें। फिर सरसों को कपूर के साथ पीले कपड़े में बाधकर पोटली बना लें। इस पोटली को घर के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे जल्द ही धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएगी।

मां लक्ष्मी की कृपा के लिए

धन के देवी मां लक्ष्मी की कृपा जिस पर बनी रहती है वह धन-धान्य से भरा होता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप पीली सरसों के कुछ दानों में एक कपूर डालकर इसे चांदी या किसी स्टील की कटोरी में जला दें।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल