लाइव टीवी

कहीं आप तो नहीं कर रहे पूजा करते वक्‍त ये 10 गलतियां, संभल जाएं वरना हो जाएगा अनर्थ

Updated Sep 24, 2021 | 09:45 IST

Pooja Tips in Hindi: सनातन धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। पूजा करते समय हर एक व्यक्ति को छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना अशुभ हो सकता है।

Loading ...
भूलकर भी ना करें पूजा करते समय ये 10 गलतियां (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • गणेश जी को ना चढ़ाएं तुलसी दल।
  • दीपक को कभी जमीन पर रखकर ना जलाएं।
  • भगवान शालिग्राम को चावल अर्पित करने से बचें।

पूजा टिप्स (Pooja Tips): हिंदू धर्मावलंबियों के लिए पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में इसे बेहद पवित्र माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि पूजा करने से भगवान की कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है। मन की शांति के लिए लोग पूजा-पाठ करते हैं। इसके साथ, इच्छापूर्ति के लिए भी लोग पूजा के जरिए भगवान को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। पूजा करते समय लोगों को छोटी सी छोटी बात पर ध्यान देना चाहिए। जानकार यह बताते हैं कि, पूजा करते समय लोगों को छोटी सी भी चूक नहीं करनी चाहिए। छोटी सी भूल कई अशुभता का कारण बन सकती है।

पूजा करते समय लोगों को कई बातों पर ध्यान देना चाहिए- 

  1. हमेशा भगवान श्री गणेश की आराधना से पूजा प्रारंभ करें। श्री गणेश को तुलसी दल चढ़ाने से बचें। भगवान गणेश को तुलसी दल चढ़ाने से दोष लगता है।
  2. शिव शंभू को कभी भी केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने केतकी को श्राप दिया था, इसलिए भगवान शिव को यह फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। वरना भक्तों के काम बिगड़ सकते हैं।
  3. भगवान की प्रतिमा को स्नान करवाते वक्त सिर्फ उंगलियों का प्रयोग करें। भगवान को स्नान करवाते समय कभी भी अंगूठे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान अप्रसन्न होते हैं और घर में विपत्ति आती है। 
  4. दीपक को कभी भी जमीन पर रखकर प्रज्वलित ना करें। ऐसा करने से धन की बर्बादी होती है और घर में अशुभता आती है।
  5. पूजा के वक्त अगरबत्ती का प्रयोग ना करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे बांस की लकड़ियों के साथ बनाया जाता है। और बांस की लकड़ियों का प्रयोग अंतिम संस्कार में किया जाता है। इसलिए इसे अशुभ माना गया है।
  6. रविवार के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से बचें। मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने से भगवान विष्णु अप्रसन्न होते हैं।
  7. भगवान शालिग्राम को कभी चावल अर्पित नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से दोष लगता है। 
  8. पूजा में गंदे कपड़े पहनकर ना बैठें। कभी भी गंदे कपड़े पहनकर पूजा नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।
  9. पूजा के दौरान मन को पवित्र रखें। कभी भी पूजा करते समय मन को दूषित नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि पूजा के दौरान मन में बुरे ख्याल रखने से पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।
  10. पूजा में इस्तेमाल किए गए फूल अगर सूख जाएं तो उन्हें कभी भी फेंके नहीं। सूखे हुए फूलों को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। 

पूजा करते समय आप इन बातों का ध्यान अवश्य रखें। पूजा के दौरान कोई भी गलती करने से पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। इसीलिए पूजा के दौरान भूल करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल