लाइव टीवी

शनिवार को पीपल के पेड़ में जानिए क्यों चढ़ते हैं कच्चा दूध

Updated Mar 28, 2019 | 16:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शनिवार को पीपल के पेड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाना और जल चढ़ाना तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन आपको ये पता है कि पीपल के पेड़ में कच्चा दूध क्यों चढ़ना चाहिए। तो आए जानें इसका महत्व।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Saturday Puja Shani Dev Raw Milk Peepal tree on shanivar

हर शनिवार पीपल के पेड़ पर कच्चा दूध चढ़ाने के पीछे वजह सभी ग्रहों को शांत करना होता है। खास कर राहु-केतु, शनि और पितृ दोष इससे दूर हो जाता है। ग्रह नशत्रों की दिशा और दिशा व्यक्ति के जीवन बहुत मायने रखते हैं। अगर ग्रहों की दशा बेहतर हो तो इंसान जीवन में बहुत विकास करता है लेकिन ग्रहों की दशा खराब हो तो इंसान के जीवन में दुख और संकट का पहाड़ टूट पड़ता है। इसलिए ग्रहों को सही दिशा और दशा देने के लिए उनके प्रभाव को कम या ज्यादा करने के लिए पूजा जरूर करनी चाहिए। शनिवार को भी पीपल के पेड़ में कच्चा दूध चढ़ाने के पीछे भी कुछ ऐसा ही है।

शास्त्र में शनिवार को भगवान शनिदेव और हनुमान का दिन माना जाता है। लेकिन इस दिन कई अन्य ग्रहों को शांत करने का भी दिन होता है। इसके लिए ही पीपल के पेड़ का सहारा लिया जाता है। ऐसा माना जाता है की शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे कच्चा दूध चढ़ाने से काफी लाभ मिलता हैं, आइए जानते है क्या महत्व है और कैसे ये पूजा करनी चाहिए।

इस मंत्र का करें जाप
शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के बाद कच्चा दूध चढ़ाकर सात बार परिक्रमा करें। इसके बाद सूर्य, शंकर और पीपल इन तीनों की विधिवत पूजाकरें। आपने जो जल चढ़ाया है उसे अपने आंखों पर लगाएं और 'पितृ देवाय नम:' का जाप करें। ये जाप चार बार करने से राहु, केतु, शनि व पितृ दोष का नाश होता है।

हनुमान चालिसा और शनिचालिसा भी जरूर पढ़ें
शनिवार के दिन हनुमान चालिसा और शनि चालिसा भी जरूर पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही शनिदव की कृपा के लिए उनके मंदिर में हर शनिवार सरसों के तेल का दीपक जलाएं। याद रखें शनिदेव की प्रतिमा या तस्वीर घर में न रखें। उनकी पूजा आप मन में स्मरण कर करें या मंदिर में करें।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल