लाइव टीवी

Saturday Vastu Tips: ये पांच काम करने वाले बनते हैं शनिदेव के क्रोध का शिकार, इनसे जल्द कर लीजिए तौबा

Updated May 07, 2022 | 17:25 IST

Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन भगवान शनि देव व भैरव देवता का माना गया है। मान्यता है कि शनि की कृपा जिन लोगों में होती है उन लोगों के बिगड़े काम भी बन जाते हैं। शनिवार के दिन कुछ काम ऐसे हैं जो कभी नहीं करने चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शनिवार के दिन इन बातों का रखें ध्यान
मुख्य बातें
  • शनिवार का दिन भगवान भैरव और शनि का दिन होता है
  • शनिवार का दिन न्याय और कर्म के देवता शनि देव को समर्पित माना गया है
  • जिस पर शनिदेव की कृपा रहती है उसे किसी भी चीज की कमी नहीं रहती

Shanivar Vrat Vidhi: हिंदू धर्म में हर दिन देवी देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे ही शनिवार का दिन भगवान भैरव और शनि का दिन होता है। शनिवार की प्रकृति दारुण है। शास्त्रों के मुताबिक, शनिवार का दिन न्याय और कर्म के देवता शनि देव को समर्पित माना गया है। माना जाता है जिस पर शनिदेव की कृपा रहती है उसे किसी भी चीज की कमी नहीं रहती। सफलता उनके कदम चूमती है और लक्ष्मी का घर में वास होता है, वहीं शनिवार के दिन कुछ काम ऐसे होते हैं जो नहीं करने चाहिए। इन्हें करने से कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो जाती हैं और हमारे हर काम बिगड़ने लगते हैं। साथ ही शनिदेव के क्रोध का शिकार भी हो जाते हैं। आइए जानते हैं वह कौन से काम है जिन्हें शनिवार को बिल्कुल नहीं करना चाहिए...

पढ़ें- एक जन्मांक वालों को सूर्य व शनि व्यवसाय में देंगे लाभ, जानें अपना अंकफल

नहीं खरीदना चाहिए तेल

ज्योतिषी के मुताबिक, शनिवार के दिन भूल कर भी सरसों का तेल या कोई भी तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में दरिद्रता आती है। कहा जाता है कि इस दिन तेल दान करना चाहिए। खासकर सरसों का तेल। इससे शनि देव खुश होते हैं।

न धोएं बाल
कुछ लोगों को रोजाना बाल धोने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करने वाले शनिवार के दिन गलती से भी बाल ना धुलें। खासकर महिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल धोना अशुभ होता है और घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

घर न लाएं लोहे का सामान
इसके अलावा शनिवार के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर पर नहीं लानी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि शनिदेव लोहे का अस्त्र धारण करते हैं, इसलिए इसे शनि का धातु माना गया है और इस दिन इसे घर लाने की भूल कभी ना करें।

नहीं करना चाहिए मांस का सेवन

शनिवार के दिन किसी भी जीव जंतु को भी परेशान नहीं करना चाहिए। अगर आप मांसाहारी हैं तो इस दिन गलती से भी मांस का सेवन ना करें, बल्कि जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

घर न लाएं नमक

शनिवार के दिन घर में नमक भी नहीं लाना चाहिए। शनिवार के दिन घर में नमक लाना अपशकुन माना जाता है। वास्तु के अनुसार, शनिवार के दिन नमक लाने से घर पर कर्ज बढ़ता है और व्यक्ति कई बीमारियों से भी ग्रसित हो जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल