लाइव टीवी

Sawan Shivratri Puja Samagri: सावन शिवरात्रि 2021 आज, यहां जानें शिव उपासना के लिए पूजा सामग्री और करें तैयारी

Updated Aug 06, 2021 | 11:45 IST

Sawan Shivratri 2021 Ki Puja List: सावन मास की शिवरात्रि तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव की उपासना के दौरान सामग्री पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिवजी की प्रिय चीजों को पूजा सामग्री में अवश्य शामिल करें।

Loading ...
सावन शिवरात्रि पर शिव पूजा के लिए किन सामग्रियों की है जरूरत (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • सनातन धर्म में सावन मास की शिवरात्रि का है विशेष महत्व, शिव-पार्वती को प्रसन्न करने के लिए किए जाते हैं खास अनुष्ठान।
  • हर वर्ष सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि पर पड़ने वाली शिवरात्रि को श्रावण शिवरात्रि या सावन शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है।
  • सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की उपासना के लिए विधि-विधान के अनुसार पूजा की जाती है, शिव पूजा के दौरान विशेष सामग्रियों पर ध्यान अवश्य दें।

Sawan Shivratri 2021 Ki Puja List: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन मास की शिवरात्रि तिथि 06 अगस्त शुक्रवार के दिन पड़ रही है। यह तिथि विशेष रूप से भगवान शिव तथा माता पार्वती को समर्पित है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव की पूजा में उनकी प्रिय चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। शिव पूजा के दौरान माता पार्वती के लिए सुहाग की सामग्री भी अवश्य जुटा लें। शिव पूजा के दौरान भक्तों को पूजा सामग्री की तैयारी पहले से कर लेनी चाहिए ताकि पूजा के दौरान कोई महत्वपूर्ण सामग्री छूट ना जाए। 


Sawan shivratri date सावन  शिवरात्रि तिथि: 06 अगस्त 2021, शुक्रवार

चतुर्दशी तिथि आरंभ: 06 अगस्त 2021, शुक्रवार शाम (06:28)

चतुर्दशी तिथि समाप्त: 07 अगस्त 2021, शनिवार शाम (07:11)

व्रत पारण समय: 07 अगस्त 2021, शनिवार सुबह (05:46) से दोपहर (03:45) तक


Sawan shivratri puja samagri सावन शिवरात्रि की पूजा सामग्री 

सावन शिवरात्रि के दिन शिव पूजा के तुलसीदल, दीपक, शुद्ध देसी घी, भांग, जौ, बर्तन, पंचमेवा, फूल, पवित्र जल, रोली, जनेऊ, सोना, चांदी, शहद, पांच प्रकार की मिठाई, मौली, आम्र मंजरी, पांच प्रकार के फल, धतूरा, पंचमेवा, गाय का दूध, चंदन, पंचरस, धूप, बिल्वपत्र, कपूर, बेर, पवित्र जल, गंध, इत्र, दक्षिणा, रुई,  मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री आदि चीजें तैयार कर लें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल