लाइव टीवी

Sawan 1st Somwar 2022 Date, Puja Muhurat: आज रखा जा रहा है सावन के पहले सोमवार का व्रत, देखें पूजा मुहूर्त

Updated Jul 18, 2022 | 12:48 IST

Sawan Somwar 2022 Start Date, Puja Muhurat, Sawan ka Phela Somwar Kab Hai 2022 in Hindi: शास्त्र के अनुसार सावन का महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। मान्याताओं के अनुसार सावन के महीने में सोमवार व्रत करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज सावन के पहले सोमवार का व्रत रखा जा रहा है, यहां देखें पूजा के लिए शुभ मुहर्त कब बन रहा है।

Loading ...
Sawan Somwar 2022 date in India
मुख्य बातें
  • सावन महीने के सोमवार व्रत का खास महत्व होता है
  • मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है
  • जानें पहला सोमवार व्रत का डेट और पूजा मुहूर्त

Sawan Somwar 2022 Start Date, Puja Muhurat, Sawan ka Phela Somwar Kab Hai 2022 in Hindi: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना गया है। ऐसी मान्यता है, कि यह महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। इस महीने में भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से उनकी असीम कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार सावन के पहले दिन ही विष्कुंभ और प्रीति योग बन रहा हैं। ऐसे योग में भगवान शिव की पूजा करने से दुगना फल प्राप्त होता है। वहीं सावन के चारों सोमवार व्रत के दिन भी विशिष्ट योग बन रहे हैं। इसलिए इस बार इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। कुछ लोग सावन के महीने में सोमवार का व्रत भी रखते हैं। यदि आप भी इस बार सावन सोमवार का व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो यहां जानें पहले सोमवार पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त कब है?

Saptahik Rashifal 17-23 July

पहला सावन सोमवार 2022 व्रत की तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जुलाई से ही सावन का महीना चढ़ चुका है। इस बार सावन का पहला सोमवार व्रत श्रद्धालु 18 जुलाई को रखेंगे।

Sawan 2022: शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सही दिशा जरूर जानें

सावन 2022 के पहले सोमवार व्रत का पूजा मुहूर्त 

सावन का पहला सोमवार व्रत के दिन रवि योग बन रहा है। इस दिन रवि योग सुबह 5:40 से अगले दिन अगले यानी 19 जुलाई 2:42 तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार रवि योग को मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं। इसलिए 18 जुलाई को सुबह 5:40 के बाद से सावन सोमवार व्रत की पूजा श्रद्धालु कर सकते हैं। वैसे, तो भगवान शिव की पूजा में राहु काल नहीं देखा जाता है। आप कभी भी पूजा कर सकते है। जानकारों के मुताबिक सावन पहला सोमवार व्रत के दिन राहु काल सुबह 7:31 से सुबह 9:21 तक रहेगा। यानी इस दिन पंचक पूरे दिन रहेगा। सावन सोमवार के दिन भद्रा रात में 10:19 मिनट से लेकर 19 जुलाई को सुबह 5:41 तक रहेगा।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल