लाइव टीवी

Weekly Horoscope, 17-23 July 2022: इस हफ्ते इन राशियों पर होगी लक्ष्मी कृपा, जानें क्या आप भी हैं लकी राशि वाले

Updated Jul 17, 2022 | 09:25 IST

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 17 23 July 2022: इस हफ्ते कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी महरबान होने जा रही हैं। साथ ही सावन मास के चलते शिव पूजा की भी धूम रहेगी। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का 17-23 जुलाई के बीच का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 17 23 July 2022

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 17-23 July 2022: इस सप्ताह सूर्य बुध एक साथ कर्क राशि में,शुक्र मिथुन में,मंगल राहु मेष में,गुरु मीन तथा शनि मकर में वक्री हो चुके हैं ।सप्ताहं के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। इस सप्ताह कर्क व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। सिंह व मकर राशि के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल। 

Saptahik Rashifal 17-23 July

मेष राशिफल

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। कर्क व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य  बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृष राशिफल

इस सप्ताह का चन्द्रमा  बुधवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से द्वादश गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। बुधवार को मूंग व उड़द का दान करें।

मिथुन राशिफल

आपके लिए यह सप्ताह धन व ऐश्वर्य देने वाला है। 18 जुलाई के बाद इस राशि का सूर्य व चन्द्र गोचर शुभ फलदायी है। गुरुवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क राशिफल

स वीक 18 जुलाई के बाद नौकरी में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व मित्र गुरु के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

सिंह राशिफल

इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में विशेष प्रगति है। गुरुवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। दान पुण्य करते रहें। सूर्य उपासना अवश्य करें।

कन्या राशिफल

राजनीतिज्ञों के लिए बहुत बेहतर सप्ताह रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। माता की एक या 09 परिक्रमा करें। रुके धन का आगमन होगा। जाॅब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।कोई प्रिय मित्र मिल सकता है। शनिवार को तिल का दान करें।

तुला राशिफल

इस सप्ताह बुधवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। सूर्य व चन्द्र 18 जुलाई के बाद जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य व बुध पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल

मंगल व सूर्य अनुकूल हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह 17 जुलाई के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें। किसी एक अन्न का नियमित दान करते रहें।

धनु राशिफल

इस वीक 19 जुलाई के बाद चन्द्रमा अनुकूल रहेंगे। धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा।बुधवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।  व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद व्यवसाय में विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को मूंग व गुड़ का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय बहुत शुभ हैं। शनि इसी राशि में वक्री हैं। सूर्य सप्तम गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार व बुधवार को तिल,काले वस्त्र व तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल 

शनि अब इसी राशि से द्वादश है।गुरु द्वितीय है।पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। खष्ठम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक व हरा चारा खिलाते रहें।

मीन राशिफल

पंचम सूर्य व गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह संतान को जाॅब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। एकादश शनि बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।शुक्रवार को  धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु भगवान जी मंदिर में उनकी 04 परिक्रमा करें व सात अन्न का दान करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल