लाइव टीवी

Eclipse in 2021: जानिए 2021 के कब-कब लेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, पंचांग के अनुसार जानें तिथि और समयावधि

Updated Jun 10, 2021 | 11:40 IST

सूर्य और चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसे हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अशुभ माना जाता है। वर्ष के पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण के बाद साल के अंत में दूसरे सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं।

Loading ...
Second solar and lunar eclipse of 2021
मुख्य बातें
  • वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई बुधवार के दिन लगा था, दूसरा चंद्र ग्रहण साल के अंत में लगने वाला है। 
  • ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि यानी आज लग रहा है वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण, दिसंबर में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण।

Varsh 2021 ke sabhi Surya Grahan and Chandra Grahan : विज्ञान के अनुसार सूर्य और चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है मगर भारत में इसे ज्योतिष और धार्मिक महत्त्व भी दिया जाता है। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और चंद्रमा की परछाई पृथ्वी पर पड़ती है तब इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। दूसरी ओर, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पर पृथ्वी की परछाई पड़ती है तब इसे चंद्र ग्रहण के नाम से जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और चंद्र ग्रहण अशुभ होते हैं और इस समयावधि में कई शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, वर्ष 2021 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से दो सूर्य ग्रहण होंगे और दो चंद्रग्रहण होंगे। आपको बता दें, 26 मई को वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है और आज यानी 10 जून ‌को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। कहा जा रहा है कि इन चार ग्रहण में से तीन ग्रहण भारत में दिखाई देंगे। पंचांग के अनुसार, शेष रह गए सूर्य और चंद्र ग्रहण साल के अंत में लगने वाले हैं।

यहां जानें कब लगेंगे वर्ष 2021 के दूसरे सूर्य और चंद्र ग्रहण। (Second Surya Grahan and Chandra Grahan 2021)

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

इस वर्ष का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने वाला है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, चंद्र ग्रहण सुबह 11:30 से प्रारंभ होगा और शाम के 5:33 पर समाप्त हो जाएगा। कहा जा रहा है कि वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण आंशिक होगा और इसे भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी यूरोप और प्रशांत महासागर में देखा जाएगा। 

वर्ष 2021 का दूसरा सूर्य ग्रहण

वर्ष 2021 का आखरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगने वाला है। जानकार बता रहे हैं कि, 4 दिसंबर के दिन लगने वाला दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। लेकिन दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्टिका और दक्षिण अमेरिका में इसे देखा जाएगा। 

कब थे वर्ष के पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण?

आपको बता दें कि वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 26 मई के दिन लग चुका है। भारत में पहले चंद्र ग्रहण को उपछाया ग्रहण के तौर पर देखा गया था। इस बार चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं था। यह दोपहर 02:18 से शुरू हुआ था और शाम 07:19 पर खत्म हो गया था। इसके अलावा, वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून यानी ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर लगने वाला है। यह दोपहर 01:42 पर प्रारंभ होगा और शाम के 06:41 पर समाप्त हो जाएगा। वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दिखेगा और इस बार भी सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल