लाइव टीवी

आज का पंचांग, 11 जून 2021: किस समय है दिन के शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल, जानिए शुक्रवार का पंचांग

Updated Jun 11, 2021 | 05:52 IST

Aaj ka Panchnag, 11 June 2021: पंचांग से मिलेगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 11 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग 11 जून, aaj ka panchang 11th June 2021
मुख्य बातें
  • पंचांग से मिलता है दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।
  • सुबह पंचांग पढ़कर करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।
  • यहां देखिए 11 जून 2021, शुक्रवार के दिन यानी आज का पंचांग।

11 जून 2021 का पंचांग: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। इस अवसर पर कई धार्मिक पूजाएं की जाती हैं।आज मृगशिरा नक्षत्र है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। अन्न दान भी सुंदर है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गुरुवार है व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 11 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 11 जून 2021
दिवस शुक्रवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 05:28 am
सूर्यास्त 07:15 pm
नक्षत्र

मृगशिरा

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि मिथुन
करण किष्टुधन 05.30 am तक फिर बव
योग

शूल

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:53 pm से12:48 pm तक
विजय मुहूर्त 02:39 pm से 03:33 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59 pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम आरंभ करना उचित नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल