लाइव टीवी

September 2022 Vrat & Festival List: सितंबर माह के व्रत त्योहार- अनंत चतुर्दशी, शारदीय नवरात्रि के अलावा ये तारीखें हैं खास

Updated Aug 31, 2022 | 19:17 IST

September Vrat Tyohar & Festival List 2022: Parsva Ekadashi, Pitru Paksh, Jitiya, Shardiya Navratri, other Festival Dates- हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर माह में परिवर्तिनी एकादशी,गणेश उत्सव के अलावा और कई सारे खास व्रत- त्योहार आने वाले हैं। देखें सितंबर महीने में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

Loading ...
September 2022 festival list India
मुख्य बातें
  • सितंबर माह की शुरुआत ऋषि पंचमी पर्व से होने वाली है
  • हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने में अनंत चतुर्दशी, पितृपक्ष के अलावा शारदीय नवरात्रि जैसे प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं
  • देखें सितंबर माह में आने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

September Vrat Tyohar & Festival List 2022: सितंबर का महीना बहुत जल्द आने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस महीने की शुरूआत ऋषि पंचमी जैसे प्रमुख पर्व से होने वाली है। हिंदू धर्म में इस माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों का एक खास महत्व हैं। इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों को श्रद्धा पूर्वक करने से व्यक्ति की सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती है। तो आइए जानते हैं कि इस बार सितंबर माह 2022 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत और त्योहार ( September 2022 festival list India) आने वाले हैं। 

सितंबर 2022 के व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट

तारीख  व्रत त्योहार
2 सितंबर 2022 सूर्य षष्ठी, दुबड़ी सातम, संतान सप्तमी
4 सितंबर 2022  श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती
5 सितंबर 2022 शिक्षक दिवस, श्री रामदेव जी का मेला
6 सितम्बर 2022 परिवर्तनी एकादशी
8 सितम्बर 2022 प्रदोष व्रत (शुक्ल )
9 सितम्बर 2022 अनंत चतुर्दशी
10 सितम्बर 2022 भाद्रपद पूर्णिमा व्रत- श्राद्ध प्रारम्भ
13 सितम्बर 2022 संकष्टी चतुर्थी
17 सितम्बर 2022 कन्या संक्रांति -जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी
21 सितम्बर 2022 इंदिरा एकादशी
23 सितम्बर 2022 प्रदोष व्रत (कृष्ण)
24 सितम्बर 2022 मासिक शिव रात्रि
25 सितम्बर 2022 आश्विन अमावस्या- श्राद्ध समाप्त
26 सितम्बर 2022 शरद नवरात्रि-महाराजा अग्रसेन जयंती

परिवर्तिनी एकादशी व्रत 2022 (Parivartini Eladashi 2022 Date in India)-  परिवर्तनी एकादशी का व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा।

पितृपक्ष 2022 (Pitru Paksh 2022 start and end date) : सितंबर मास में श्राद्ध भी आएंगे। इनका प्रारंभ 10 सितम्बर से होगा। पितृपक्ष 2022 का समापन 25 सितम्बर को होगा। इस दिन आखिरी श्राद्ध किया जाएगा और आश्विन मास की अमावस्या भी रहेगी।

शारदीय नवरात्रि 2022 (Shardiya Navratri 2022 start date)- हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन से शुरू होती है। आपको बता दें यह पूजा 9 दिनों तक होती हैं। इन नौ दिनों तक माता दूर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान माता की श्रद्धा पूर्वक पूजा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से होने वाली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल