लाइव टीवी

सोमवती अमावस्‍या पर ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र में लगेगा साल का अंत‍िम Surya Grahan, इन राश‍ियों के लिए परेशानी

Updated Dec 14, 2020 | 07:23 IST

Solar Eclipse effects on zodiac signs: इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसम्बर को सायंकाल 07 बजकर05 मिनट से प्रारंभ होगा व 15 दिसम्बर की रात्रि 12 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा।

Loading ...
Solar Eclipse 2020
मुख्य बातें
  • इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसम्बर को सायंकाल 07 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगा।
  • सूर्य ग्रहण 15 दिसम्बर की रात्रि 12 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा।
  • यह ग्रहण वृश्चिक राशि व ज्येष्ठा नक्षत्र पर लगेगा।

Solar Eclipse effects on zodiac signs: इस वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसम्बर को सायंकाल 07 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगा व 15 दिसम्बर की रात्रि 12 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण वृश्चिक राशि व ज्येष्ठा नक्षत्र पर लगेगा। यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण है। यह साउथ अमेरिका, साउथ अफ्रीका, अटलांटिक, हिन्द महासागर व प्रशांत महासागर के कुछ जगहों पर दृश्य है। यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं है। भारत मे दृश्य न होने के कारण यहां पर सूतक मान्य नहीं होगा लेकिन प्रत्येक राशियां प्रभावित होंगी। अब जानते हैं राशियों पर इसका प्रभाव-

मेष- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन का अनायास व्यय हो सकता है।
वृष- धन का व्यय हो सकता है। मानसिक तौर पर परेशान हो सकता है।
मिथुन- स्वास्थ्य को लेकर धन का व्यय हो सकता है। जॉब को लेकर तनाव की सम्भावना है।
कर्क- किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। रुका धन मिल सकता है। पारिवारिक तनाव की संभावना रहेगी।
सिंह- उच्चाधिकारियों से तनाव की संभावना रहेगी। धन का व्यय स्वास्थ्य कारणों पर हो सकता है।
कन्या- मध्यम प्रभाव रहेगा।धन का व्यय होगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान की सम्भावना रहेगी।
तुला- व्यवसाय में आंशिक नुकसान की संभावना रहेगी। किसी मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकता है।


वृश्चिक- धन हानि। जॉब व व्यवसाय को लेकर कोई बाधा आ सकती है। किसी रिश्ते में तनाव की संभावना रहेगी।
धनु- जॉब व व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। धन का अनायास व्यय परेशान कर सकता है।
मकर- स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। जॉब में परेशानी आ सकती है।
मकर- किसी भी विवाद में मत पड़ें। पारिवारिक तनाव की सम्भावना रहेगी।
मीन- किसी अनचाहे भय से परेशान रह सकते हैं। रोग के कारण मानसिक परेशानी व धन का व्यय हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल