लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 14 दिसंबर: धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बनता है 14 का संयुक्त अंक, जानिए आज का अंकफल

Updated Dec 14, 2020 | 02:00 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 14 December 2020: अंकज्योतिष में जन्म का दिनांक ही जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा रविवार का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish Rashifal 14 December 2020
मुख्य बातें
  • बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है 14 का संयुक्त अंक।
  • अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु कभी कभी बनता है धर्म व शिक्षा का कारक।
  • अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 05 का मित्र रहेगा।

अंक राशिफल 14 दिसंबर: आज 14 दिसम्बर है। 14 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 05 जैसा बर्ताव करेगा। भाग्यांक 03 हुआ। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। अंक 03 का स्वामीग्रह गुरु कभी कभी धर्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 05 का मित्र रहेगा। अंक 03 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 14 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01, आज का शुभ अंक- 02 व 09
 आर्थिक स्थिति व जॉब --आज गुरु व बुध व्यवसाय में कोई नया कार्य दे सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति है।
स्वास्थ्य सुख--आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02, आज का शुभ अंक- 03 व 06 
आर्थिक स्थिति व जॉब-- आज अंक 05 व 03 का सपोर्ट है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। गुरु व बुध के प्रभाव से जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य सुख-- उत्तम है।
शुभ रंग- हरा व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03, आज का शुभ अंक-02 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब-- भाग्य व इस अंक का स्वामी गुरु व बुध का प्रभाव प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 03 व 08 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 04, आज का शुभ अंक-02 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 04 व 09 भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों का  बहुत जल्द ही परिवर्तन का विचार बनेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग--पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05, आज का शुभ अंक-  04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य- उत्तम।
शुभ रंग-- सफेद।

Ank rashifal today: जन्मांक 06, आज का शुभ अंक- 03 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में बुध व गुरु नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- आसमानी।

Ank rashifal today: जन्मांक 07, आज का शुभ अंक- 08 व 09 
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में नए कार्यों का आगमन हो सकता है।                   
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
शुभ रंग--हरा व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 08, आज का शुभ अंक- 03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर शनि व गुरु का सपोर्ट भविष्य में एक नया आशा व प्रोन्नति दे सकता है। व्यवसाय में बुध व शनि लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09, आज का शुभ अंक- 01 व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व मंगल जल्द ही जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं।भाग्य स्वामी गुरु कोई नवीन बिजनेस डील
करवा सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल