लाइव टीवी

Surya Grahan 2022: इस दिन लगेगा वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण, जानें क्या करना चाहिए और क्या नहीं 

Updated Apr 29, 2022 | 17:42 IST

Surya Grahan (Solar Eclipse) April 2022: वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगने वाला है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इस दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। यहां जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं।

Loading ...
Solar Eclipse April 2022: क्या करें और क्या नहीं (Pic: iStock)
मुख्य बातें
  • 30 अप्रैल को लगेगा 2022 का पहला सूर्य ग्रहण।
  • आंशिक होगा इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण।
  • भारत में नजर नहीं आएगा यह ग्रहण।

Solar Eclipse or Surya Grahan April 2022: सनातन धर्म में सूर्य ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिष महत्व अधिक माना गया है। वैज्ञानिक इसे महज एक खगोलीय घटना मानते हैं लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से इसे अशुभ माना गया है। वर्ष का पहला सूर्यग्रहण आंशिक होगा जो भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए कहा जा रहा है कि सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन दुनिया के अन्य हिस्सों में जैसे दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, अंटार्टिका और प्रशांत महासागर में इसे देखा जाएगा। कहा जाता है कि, सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। इसके साथ मंदिर के कपाटों को भी बंद कर देना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, गर्भवती महिलाओं को भी इस दिन अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान लोगों को कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यहां जानें सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या ना करें। 

Also Read: Surya Grahan 2022 Date, Timings in India: सूर्य ग्रहण पर करें यह उपाय, नहीं पड़ेगा दुष्प्रभाव

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?

1. सूर्य ग्रहण के शुरू होने से पहले स्नान आदि करना शुभ माना गया है।
2. सूर्य ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देव या किसी भी देवी-देवता की पूजा अर्चना जरूर करें।
3. कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान दान करने का भी विशेष महत्व है। जब ग्रहण खत्म हो जाए तब घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद लोगों को जरूर नहाना चाहिए इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 
5. जब ग्रहण लगे तब खाने पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता रखें। 

Also Read: Surya Grahan 2022 in India Date and Time LIVE: सूर्य ग्रहण के दौरान करें ये विशेष उपाय, जानें तिथि और समय

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या ना करें?

1. ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के समय भोजन या फिर पानी का सेवन नहीं किया जाता है। 
2. इस दौरान चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल करना भी वर्जित माना गया है।


3. ग्रहण के दौरान नाखून काटना, बाल में कंघी करना और दातों की सफाई करना भी अशुभ माना जाता है। 
4. इस दौरान मांगलिक कार्य करना भी वर्जित माना गया है। कहा जाता है शुभ कार्य करने से असफलता प्राप्त होती है।

ऐसा कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। जो व्यक्ति इन बातों का ध्यान नहीं रखता उसे अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल