लाइव टीवी

Surya Grahan 30 April 2022: इस दिन लग रहा है वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में क्या है इसका समय

Updated Apr 29, 2022 | 13:36 IST

Surya Grahan April 2022 in India Date and Time: वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में लगने वाला है। यह एक खगोलीय घटना है लेकिन धार्मिक तौर पर इसे अशुभ माना जाता है। यहां जानें वर्ष 2022 में सूर्य ग्रहण की तिथि, समय समेत सभी जानकारी। 

Loading ...
Surya Grahan April 2022 Date and Time in India:
मुख्य बातें
  • अप्रैल के महीने में लग रहा है इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य और धरती के बीच में आ जाता है चंद्रमा।
  • इस वर्ष रहेगा आंशिक सूर्य ग्रहण।

Surya Grahan (Solar Eclipse) April 2022: जब चंद्रमा अपनी धुरी पर घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तब धरती पर सूर्य की किरणें आने से रुक जाती हैं। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है जिसे अंग्रेजी में सोलर एक्लिप्स कहा गया है। वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल (Surya Grahan 2022 Date) के महीने में लगने वाला है वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर के महीने में लगेगा। सूर्य ग्रहण की दृश्यता के अनुसार सूतक काल माना जाता है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि इस वर्ष भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होने वाला है। यहां जानिए वर्ष 2022 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा और किस समय लगेगा (Solar Eclipse 2022 Date And Time)। 

Also Read: Surya Grahan 2022 Date, Timings in India: सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं

वर्ष 2022 में कब लगेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022 Date And Time)

सूर्य ग्रहण की तिथि: 30 अप्रैल 2022, शनिवार

सूर्य ग्रहण प्रारंभ: 30 अप्रैल 2022, मध्य रात्रि 12:15

सूर्य ग्रहण समापन: 30 अप्रैल 2022, सुबह 04:07 

Also Read: Solar Eclipse 2022: 30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, दुष्प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

इस वर्ष भारत में आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण रहेगा। आंशिक ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है। ऐसे में सूर्य की सिर्फ कुछ ही किरणें धरती पर आ पाती हैं। जब चंद्रमा सूर्य को बीच से ढकता है तब सूर्य एक अंगूठी की तरह नजर आता है। इस सूर्य ग्रहण को वलयाकार सूर्यग्रहण कहा जाता है।

वर्ष 2022 का पहला सूर्यग्रहण आंशिक होगा और यह भारत में नजर नहीं आएगा। जिसकी वजह से सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। लेकिन दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अंटार्टिका और अटलांटिक में इस सूर्य ग्रहण को देखा जाएगा। वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। कहा जा रहा है कि इस दिन सूर्य ग्रहण शाम 4:29 से 5:42 तक रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल