लाइव टीवी

Swapna Shastra: सपने में खुद को शॉपिंग करते देखने का क्या है अर्थ, ऐसे सपने शुभ या अशुभ

Updated Sep 15, 2022 | 21:29 IST

Shopping Dream Meaning: नींद में व्यक्ति कई तरह के सपने देखता है। कई बार वह खुद को शॉपिंग करते हुए भी देखता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों से जुड़े संकेतों के बारे में बताया गया है। जानते हैं शॉपिंग से जुड़े सपने शुभ होते हैं या अशुभ।

Loading ...
सपने में शॉपिंग करते हुआ देखने का अर्थ
मुख्य बातें
  • सपने में खुद को शॉपिंग करते देखना होता है शुभ
  • सभी सपनों से जुड़े होते हैं शुभ-अशुभ संकेत
  • स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं सभी सपनों के अर्थ

Shopping Dream Meaning as Per Swapna Shastra: निद्रा अवस्था में व्यक्ति कई तरह के सपने देखता है। कुछ सपने ऐसे होते हैं जिसे व्यक्ति नींद खुलते ही भूल जाता है। तो वहीं कुछ सपने याद रह जाते हैं। मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्यक्ति अपने दिनचर्या में जो भी कार्य करता है या जिन चीजों के बारे में चिंतन करता है उसे वह सपनों में पाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। सपने भविष्य में होने वाले शुभ-अशुभ घटनाओं का संकेत देते हैं। बात करें शॉपिंग से जुड़े सपने की तो, स्वप्न शास्त्र में इसके बारे में भी बताया गया है। जानते हैं सपने में खुद को बाजार में शॉपिंग करते हुए देखना का क्या होता है अर्थ।

Also Read: Pitru Paksha 2022: क्या बेटियां कर सकती हैं पिंडदान, जानें क्या है श्राद्धकर्म के नियम

किस सपने का कैसा प्रभाव

  • सपने का प्रभाव आपके जीवन पर शुभ होगा या अशुभ यह इस बात पर भी निर्धारित करता है कि आप सपने में किस चीज के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
  • यदि आप गहने की खरीदारी करते हैं तो ऐसा सपना उन्नति समृद्धि और सफलता का संकेत माना जाता है।
  • यदि आप कपड़े की खरीदारी करते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं।
  • आप सपने में यदि कोई सामान खरीदते हैं लेकिन इसके लिए आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं हैं तो ऐसा सपना आपके लिए चेतावनी भरा हो सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको किसी कार्य में असफलता मिल सकती है।
  • आप सपने में कोई ऐसी चीज खरीदने के लिए ढूंढ रहे हैं जिसकी आपको जरूरत है, लेकिन वो आपको मिल नहीं रही है तो ऐसे सपने इस बात का संकेत है कि आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

Also Read:  17 September 2022 Festival: 17 सितंबर को है कन्या संक्रांति, इस दिन विश्वकर्मा जयंती और महालक्ष्मी व्रत भी

सपने में शॉपिंग करते देखना शुभ या अशुभ

यदि आप सपने में खुद को बाजार में खरीदारी करते हुए देखते हैं तो ऐसा सपना स्वप्न शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ बताया गया है। ये सपना इस बात का संकेत है कि आपके जीवन से आर्थिक संकट दूर होने वाला है। 

आपको धन लाभ भी हो सकता है। साथ ही शॉपिंग से जुड़े सपने देखने का अर्थ यह भी होता है कि आपको अपने व्यवसाय या व्यापार में भी लाभ हो सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल