लाइव टीवी

Vishwakarma Puja 2022 Date, Muhurat: इस वर्ष कब है विश्वकर्मा पूजा? तिथि के साथ जानें क्या है पूजा का मुहूर्त

Updated Sep 17, 2022 | 01:12 IST

Vishwakarma Puja 2022 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (विश्वकर्मा पूजा कब है 2022): हिंदू शास्त्र के अनुसार विश्वकर्मा पूजा पर अस्त्र शस्त्रों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विश्वकर्मा बेहद प्रसन्न होते है। जानें विश्वकर्मा पूजा 2022 की डेट और पूजा मुहूर्त।

Loading ...
when is Vishwakarma Puja in 2022 in India

Vishwakarma Puja 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: भगवान विश्वकर्मा को संसार में अस्त्र-शस्त्र बनाने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है।  विश्वकर्मा पूजा पर अस्त्र शस्त्रों को बनाने वाले भगवान श्री विश्वकर्मा की विशेष पूजा अर्चना (Vishwakarma Puja) होती है। यह पर्व हिंदू धर्म में बेहद विशेष माना गया है। कहा जाता है, कि इस दिन श्रद्धा पूर्वक विश्वकर्मा भगवान की पूजा (Vishwakarma Puja 2022 date in India) करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलती है।

इस दिन सभी लोग अपने घर में मौजूद औजारों को साफ-सुथरा करके उनकी पूजा करते है। कुछ जगहों पर तो इस दिन भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करके धूमधाम से पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन (Vishwakarma Puja Date 2022) व्यक्ति विश्वकर्मा भगवान के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करें, तो उसे विशेष फल की प्राप्ति हो सकती हैं। कई जगहों पर इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। यदि आप विश्वकर्मा पूजा का डेट (ishwakarma Puja kab hai) और शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। यहां विश्वकर्मा पूजा से जुड़ी जानकारियां दी गई है।

Vishwakarma Puja 2022 Date in India

साल 2022 में विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाएगी। यानी 17 सितंबर 2022 शनिवार के दिन आप भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा आराधना कर सकते है।

Vishwakarma Puja 2022 Shubh Muhurat

  • पूजा करने का शुभ मुहूर्त- 17 सितंबर को सुबह 07:36 से  रात 09:30 मिनट तक 
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:51 मिनट से दोपहर 12:40 मिनट तक
     

पंडितों के अनुसार इस बार विश्वकर्मा पूजा के दिन कन्या संक्रांति भी पड़ रहा है। कन्या राशि के जातक यदि आप इस दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ सूर्य देवता की पूजा करें, तो आपको विशेष फल प्राप्त हो सकता है। कन्या राशि के जातक इस दिन सूर्य देवता को लाल फूल, लाल चंदन डालकर ही अर्घ्य दें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल