लाइव टीवी

Vastu Colors for Kitchen: वास्तुशास्त्र के अनुसार कैसा होना चाह‍िए रसोई का रंग, सावधानी से चुनें अलमारी का रंग

Updated Jan 22, 2021 | 12:54 IST

रंग का हमारे जिंदगी में बहुत बड़ा मायने होता है अगर आप वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर का रंग रखते हैं, तो आपके लिए यह बहुत शुभ होता है। रसोई के रंग भी वास्‍तु के अनुसार चुनने चाह‍िए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Vastu Colors Tips for Kitchen,
मुख्य बातें
  • रंग हमारी ज‍िंदगी पर बड़ा प्रभाव डालते हैं
  • वास्‍तु के न‍ियमों के अनुसार रंगों का चयन करना चाह‍िए
  • रसोई में गहरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

रंग हमारी जिंदगी में हमारे व्यक्तित्व की पहचान बताता है। अगर आपकी जिंदगी में रंग ना हो तो जिंदगी अधूरी सी लगती है। हर रंग का एक मतलब होता है। रंग आपके विचारों और सोचने की शक्ति को भी प्रभावित करता है। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति डिप्रेशन में हो, तो काले रंग से उसे और ज्यादा परेशानी होती है। ऐसी परिस्थिति को देखकर यह साफ पता चलता है कि रंग हमारे जिंदगी को, हमारी खुशी को कैसे प्रभावित करता है। 

इन्हीं वजहों से वास्तु घर के अनेक हिस्सों को अलग-अलग रंगों से रंगने का नियम बनाता है। अगर आप वास्तुशास्त्र के अनुसार रंगों का चयन करते हैं, तो वह आपके लिए बहुत शुभ होगा। तो आइए जाने वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन का कौन सा रंग होना चाहिए, जिससे हमारे घर की खुशी हमेशा बनी रहे।

Colour of kitchen as per vastushastra

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर का रंग लाल बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दक्षिण दिशा किचन के लिए बहुत ही शुभ होता है और उस दिशा को अग्नि तत्व माना जाता है। अग्नि तत्व का रंग लाल होता है, इस वजह से इस रंग को रसोई के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे देखा जाए, तो सफेद, पीला, सिल्वर, नारंगी, गुलाबी और लाइव चॉकलेट कलर भी रसोई के लिए ठीक होता है। 

किचन में वास्तु शास्त्र के अनुसार गहरे रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किचन के रंग के साथ उसमें बने कैबिनेट का भी चयन यदि आप वास्तु शास्त्र के अनुसार करें तो यह और भी लाभकारी होगा।  हरा और हल्का पीला रंग वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन कैबिनेट के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल