लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 22 जनवरी, 2021: 22 का संयुक्त अंक देता है संघर्ष, जानिए आज का अंकफल

Updated Jan 22, 2021 | 06:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 22 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका शुक्रवार का दिन।

Loading ...
22 जनवरी का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 22 का अंक कई बार देता है थोड़ा संघर्ष।
  • कभी कभी देर से मिल सकती है सफलता।
  • जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार आज कैसा रहेगा दिन।

अंक राशिफल 22 जनवरी​: आज 22 जनवरी 2021 है। 22 का अंक थोड़ा संघर्ष देता है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी देर में सफलता देता है। यह एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा। 04 का स्वामी ग्रह राहु है। आज का भाग्यांक 01 हुआ। अंक 01 का स्वामी सूर्य है।

आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 22 जनवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में राहु व सूर्य का प्रभाव तनाव दे सकता है।जॉब में अपने कार्य को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। जन्म अंक 01 व 09 वाले अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर समय है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में भाग्यांक 01 कोई नया बिजनेस डील देगा लेकिन राहु कार्य बाधा दे सकता है। आईटी व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले लाभ में रहेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-01व 02
आर्थिक स्थिति व जॉब-- जॉब में भाग्य स्वामी सूर्य प्रोमोशन का लाभ दे सकते हैं।व्यवसाय में अंक 05 की सहायता से प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में कफ रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी नवीन कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- श्वांस रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब-- आज जॉब व व्यवसाय में अपने कार्य को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव से बचें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब--मीडिया व आईटी सेक्टर के लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में अंक 01 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ को लेकर तनाव में रहेंगे।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-02 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब-- जॉब से सम्बद्ध लोग थोड़ा तनावग्रस्त हो सकते हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व सूर्य जॉब से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा।व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से तनाव की संभावना  है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक--03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में मंगल व चन्द्रमा  किसी नवीन जिम्मेदारी को दिलवा सकते हैं। मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय से जुड़े लोगों को अचानक लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग--नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल