लाइव टीवी

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रख दें ऊंट की मूर्ति, होगी तरक्की और धन-दौलत से भर जाएगा घर

Updated Jul 16, 2022 | 23:21 IST

Camel Statue Benefits: वास्तु में ऊंट की मूर्ति को घर के लिए बहुत ही शुभ बताया गया है। घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। लेकिन इसका फायदा तभी होता है जब इसे सही दिशा पर रखा गया हो।

Loading ...
ऊंट की मूर्ति
मुख्य बातें
  • घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से होंगे कई लाभ
  • हमेशा जोड़े में ही रखें ऊंट की मूर्ति
  • ऊंट की मूर्ति रखने के लिए अच्छी होती है उत्तर और पूर्व दिशा

Vastu Tips For Camel Statue at Home: व्यक्ति की तरक्की और घर की सुख-शांति सभी का संबंध वास्तु से होता है। यदि घर पर वास्तु दोष है तो व्यक्ति चाहे कितनी भी मेहनत कर ले, धन का अभाव बना रहता है और घर पर कलह-क्लेश की स्थिति रहती है। इसलिए जरूरी है कि घर का वास्तु ऐसा हो जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हो। वास्तु में घर से जुड़ी छोटी से बड़ी चीजों के बारे में बताया गया है। बात करें ऊंट की मूर्ति की तो वास्तु के साथ ही फेंगशुई में भी घर पर ऊंट की मूर्ति रखने के फायदे के बारे में बताया गया है।

ऊंट की मूर्ति घर के लिए शुभ मानी जाती है और इसे घर पर सही दिशा में रखने से धन-संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी तरक्की होती है। जानते हैं घर पर ऊंट की मूर्ति रखने के फायदे और इसे रखने की दिशा के बारे में..

Also Read: Akhand jyoti: घर में अखंड ज्योति जलाने से बरसती है मां भगवती की कृपा, जानें अन्य धार्मिक कारण

ऊंट की मूर्ति रखने के फायदे

  • घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से आर्थिक संकट कम होते हैं और सामन्य तरीके से धन का आवागमन होता है। लेकिन धन प्राप्ति के लिए हमेशा जोड़े में ही ऊंट की मूर्ति रखनी चाहिए।
  • मन परेशान रहता हो और मानसिक रूप में यदि आप स्वस्थ मसहूस नहीं करते तो ऐसे में भी घर पर ऊंट की मूर्ति रखना अच्छा होता है।
  • ऊंट कठिन परिश्रम का प्रतीक होता है। इसलिए वास्तु में ऐसा माना गया है कि ऊंट की मूर्ति से व्यक्ति को मेहनत का पूरा फल प्राप्त होता है।
  • कार्यक्षेत्र में लगातार परेशानियां आ रही है या व्यापार में घाटा हो रहा है तो इसके लिए अपने कार्यस्थल या ऑफिस में ऊंट की मूर्ति रख दें।

Also Read: Sawan 2022: शिव की जटाओं में क्यों समाई थी गंगा, सावन में सुनिए ये कथा

ये है ऊंट की मूर्ति रखने की सही दिशा

ऊंट की मूर्ति का लाभ तभी मिलता है जब इसे सही दिशा में रखा गया हो। साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखें कि, ऊंट की मूर्ति हमेशा जोड़े में ही रखें। ऊंट की मूर्ति के लिए उत्तर और पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। इसके अलावा आप इसे उत्तर पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। घर पर इसे लिविंग रूम में रखना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल