लाइव टीवी

Vastu Tips: जानें घर पर लगाएं किस चीज का पेड़, जिससे बढ़ जाए परिवार की तरक्‍की

Updated May 20, 2019 | 13:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

घर हरा-भरा हो तो केवल नजरों को ही नहीं दिल को भी सुकून देने वाला होता है। अगर पौधे आप पर धन की वर्षा भी कर दें तो क्या बात होगी। इसलिए घर में कुछ पौधे जरूर लगाएं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
Plants Which brings luck

Plants which brings Luck at Home : अगर आपके पास अपना गार्डन होतो आपके लिए बड़े पेड़ भी लगाने का मौका मिल सकता है, लेकिन अगर आप फ्लैट में रहते हैं तो बालकनी या घर के अंदर आप पौधों को लगा सकते हैं। आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि कुछ पौधे न केवल आपके घर में खुशियों की सौगात लाते हैं बल्कि वो बीमारियों को दूर कर आपके घर में धन की वर्षा भी करते हैं। हरियाली अपने आप में मूड बूस्टर की तरह काम करता है और जब यह आपके घर में और आपके घर के आसपास हो तो यह आपके लिए सौभाग्यवर्धक होगा। पौधें अगर घर में लगा रहे तो कुछ बातें भी जान लेना चाहिए। पौधे घर में हमेशा इवन नंबर में होने चाहिए। 

साथ ही बोनसाई लगाने से बचना चाहिए क्योंकि ये वास्तु के लिहाज से सही नहीं माना जाता। वहीं जिन पौधों से दूध जैसा तरल पदार्थ निकलता हो उनसे भी दूर रहना चाहिए। कैक्टेस भी घर के अंदर लगाने से वास्तुदोष होता है।

इन पौधों को घर में जरूर लगाएं

नारियल का पेड़ : अगर आपके पास गार्डेन है तो आप उसमें नारियल का पेड़ जरूर लगाएं। अगर गार्डेन नहीं तो आप बड़े गमले में इसे लगा सकते हैं। बलकनी में इसे रखें। ये बहुत शुभदायक पेड़ माना जाता है। ये पेड़ मान-सम्मान बढ़ाने वाला होता है।

श्वेतार्क का पौधा: घर में अगर धन न रुकता हो और सुख-समृद्धि की कमी हो तो आपको श्वेतार्क का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ये नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है।

 बेलदार पौधे: घर के सदस्यों का विकास रुका है तो बेलदार पौधों को जरूर लगाएं। लेकिन ये लताएं घर की दीवार से ऊपर न जाने पाएं।

पीपल का पेड़: इस अंधविश्वास से दूर हटें कि इसमें भूत-प्रेत का वास होता है। पीपल बहुत ही शुभकारी होता है। याद रखें पीपल घर में हमेशा गमले में ही लगाएं। बरगद का पेड किसी मंदिर में लगा दें।

अशोक का पेड़: अगर घर में बच्चे पढ़ते नहीं या प्रतिभावान नहीं तो आप अशोक का पेड़ लगाएं।

गेंदा : गेंदा आपके घर में जरूर होना चाहिए। गुरु बृहस्पति को ये मजबूत बनाता है इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और संतान सुख भी मिलता।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल