लाइव टीवी

Vastu Tips For Broom: घर में कहां और कैसे रखें झाड़ू, जानें पैसों की क‍िल्‍लत दूर करने के ये वास्‍तु ट‍िप्‍स

Updated Jun 14, 2021 | 13:54 IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताएं गए जगह पर घर में झाड़ू रखने पर मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। यहां आप वास्तु शास्त्र के बताएं गए झाड़ू रखने के सही तरीके के बारे में जान सकते है।

Loading ...
घर में झाड़ू रखने के वास्तु टिप्स
मुख्य बातें
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर खाने वाली जगह पर झाड़ू रखने से धन की हानि होती है
  • वास्तु के बताएं गए जगहों पर झाड़ू रखने से धन की बारिश होती है
  • मुख्य द्वार पर रात के समय झाड़ू रखने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती हैं

Vastu Tips For Broom: वास्तु शास्त्र के अनुसार हर काम के अलग-अलग नियम होते है। ऐसे में यदि आप उनकी सलाह के अनुसार घर में सारी चीजों को रखें, तो यह बेहद शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू रखने के भी सही तरीके जानना बेहद जरूरी माने जाते है। ऐसी मान्यता है, कि घर में झाड़ू सही जगह पर नहीं रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर घर से चली जाती है। घर में दरिद्रता का वास हो जाता है। यदि आप घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते है, तो वास्तु शास्त्र के बताएं गए जगहों पर ही झाड़ू रखें। यहां आप वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू रखने के सही तरीकों के बारे में जान सकते है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू रखने के सही तरीका

1. झाड़ू को घर में हमेशा छुपाकर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसे की तरह झाड़ू को भी छुपा कर रखना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है और घर में दरिद्रता का वास नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को रखते समय हमेशा लेटा कर रखें। ऐसा नहीं करने से घर में पैसे की तंगी हो जाती है।

2. झाड़ू रखने का सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू हमेशा दक्षिण दिशा में रखना लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से घर में दरिद्रता कभी नहीं आती और घर की खुशी बनी रहती है।

3. रात में झाड़ू रखने की सही जगह

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय झाड़ू को घर के बाहर खासकर मुख्य प्रवेश द्वार पर रखना बेहद लाभकारी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है, कि रात में ऐसी जगहों पर झाड़ू रखने से नकारात्मक शक्तियां घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है।

4. खाने की जगहों पर ना रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार खाना खाने की जगह पर मां अन्नपूर्णा का बास होता है। ऐसी जगह पर झाड़ू रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होने का खतरा हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल