लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 15 जून, 2021: धन, धान्य व संपत्ति से जुड़ा है 15 का अंक, जानिए आज का अंक राशिफल

Updated Jun 15, 2021 | 05:50 IST

Ank rashifal, Today Numerology 15 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका मंगलवार का दिन।

Loading ...
15 जून अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • जानिए आज आपके बारे में कहा कहता है अंकों का ज्योतिष।
  • जन्मांक से होता है अपने अंक राशिफल का ज्ञान।
  • जानिए अपना आज का भाग्यांक और अन्य महत्वपूर्म बातें।

15 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 15 जून 2021 है। 15 का संयुक्त अंक धर्म ,भाग्य व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही संघर्ष देता है। यह धन, धान्य व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। अंक 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। आज 15-06-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा।

अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। शुक्र, शनि व बुध आपस मे परम मित्र हैं। सूर्य व राहु मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 15 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01--शुभ अंक- 02
जाँब व व्यवसाय- जाँब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। तिल का दान करें।

Ank rashifal today:  2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 01
जाँब व व्यवसाय- जाँब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  3 जन्मांक03 - शुभ अंक- 01
जाँब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी शनि जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- शुक्र  यूरिन प्रॉब्लम दे सकता है।

Ank rashifal today:  4 जन्मांक 04-शुभ अंक- 08
जाँब व व्यवसाय-  भाग्यांक 08 मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  5 जन्मांक 05- शुभ अंक- 04
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक08 से लाभ मिलेगा। जाँब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today:  6 जन्मांक 06- शुभ अंक- 07
जाँब व व्यवसाय- आज जाँब में कुछ नया करने का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 08 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 04
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट के मिलने से आप खुश रहेंगे। जाँब में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 07
जाँब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शुक्र व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 03
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व शनि का सपोर्ट रहेगा। जाँब में आपके उच्चाधिकारी आपके कार्य को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।शनि के द्रव्यों  तिल व काले वस्त्र का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल