लाइव टीवी

Vastu Tips: घर में इन जानवरों को पालना माना जाता है शुभ, जानिए वास्तु के अनुसार कौन जानवर हैं अनलकी

Updated Jun 09, 2022 | 00:19 IST

Pet Animals Are Lucky: वास्तुशास्त्र में घर में कुछ जानवरों को पालना बेहद शुभ माना जाता है। यह जानवर घर में सुख समृद्धि और वैभव लाते हैं। इन जानवरों को ऐश्वर्या का प्रतीक माना गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Vastu tips for animals
मुख्य बातें
  • जानवरों को पालना उनकी सेवा करना यह सबसे बड़ा पुण्य का काम है
  • जानवरों को भी अपने मालिक से काफी लगाव होता है
  • घर में कुछ जानवर खुशहाली लाते हैं। कुछ जानवर पालना अनलकी माना जाता है

Animals considered auspicious to keep At Home: घरों में कुछ लोगों को जानवर पालने का बेहद शौक होता है। उनको जानवरों से इतना लगाव होता है कि उसे अपने घर के सदस्य की तरह रखते हैं। शहरों में लोग कुत्ता, बिल्ली व मछली रखना पसंद करते हैं। वहीं गांव और कस्बों में लोग गाय, भैंस, बकरी पालते हैं। जानवरों को पालना उनकी सेवा करना उन्हें भोजन देना यह सबसे बड़ा पुण्य का काम है।

जानवरों को भी अपने मालिक से काफी लगाव होता है। घर में कुछ जानवर खुशहाली लाते हैं, जबकि वहीं कुछ जानवर पालना अनलकी माना जाता है। जानवर अच्छे और बुरे का संकेत देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ जानवरों को घर में रखने से आर्थिक तंगी, मानसिक परेशानी और शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती है, जबकि कुछ जानवर व पशु पक्षी को पालने से घर का वातावरण खिल उठता है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार किन जानवरों को घर में रखना शुभ माना जाता है।

संकटों से मुक्ति दिलाता है कुत्ता
घर में कुछ लोगों को कुत्ते पालने का बेहद शौक होता है। कुत्ता पालना वास्तु शास्त्र के मुताबिक शुभ माना जाता है। कुत्ता घर की रखवाली भी करता है और वह अपने मालिक के प्रति वफादार भी होता है। हिंदू धर्म में कुत्ते को भैरव का सेवक माना गया है। ऐसे में अगर घर में कुत्ते को पालते हैं और उसकी देखरेख करते हैं तो इससे व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

Also Read:Nirjala Ekadashi 2022 Date, Puja Muhurat: 10 या 11 जून जानें कब है निर्जला एकादशी और क्या है पूजा मुहूर्त​

मछली होती है शुभ
कुछ लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मछली का एक्वेरियम रखते हैं। वास्तु शास्त्र व फेंगशुई में मछली को बेहद शुभ माना गया है। यह माना गया है कि घर में मछली रखना बेहद लाभदायक होता है। यह घर से दरिद्रता को दूर करता है और पॉजिटिव एनर्जी लाता है। घर में मछली को पालने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इसके अलावा मछली घर से दोषों को भी दूर करता है।

खरगोश से आती है समृद्धि
वास्तु शास्त्र में खरगोश बहुत ही प्यारा सा जानवर है। इसे भी घर में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार खरगोशों घर में पालने से घर में सुख व समृद्धि आती है। खरगोश घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

कछुआ पालने से नहीं होती धन की कमी
इसके अलावा घर कछुआ पालना भी अति शुभ माना गया है। हिंदू धर्म के अनुसार कछुए को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के समय कछुए का ही रूप धारण किया था। ऐसा माना जाता है कि जहां कछुआ होता है वहां धन की कमी कभी नहीं रहती हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल