लाइव टीवी

Weekly Horoscope,31 July-6 August 2022: देखें हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल व उपाय, किन राशियों के लिए भारी है ये हफ्ता

Updated Jul 31, 2022 | 10:42 IST

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 24 से 30 July 2022: पंचांग के अनुसार इस हफ्ते भी सावन मास जारी है और इस हफ्ते में सावन का तीसरा सोमवार व्रत, मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी जैसे व्रत व पर्व आएंगे। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों का 31 जुलाई से 6 अगस्त के बीच का साप्ताहिक राशिफल और उपाय।

Loading ...
weekly horoscope 31 July-6 August 2022 in hindi

Weekly Horoscope (साप्ताहिक राशिफल) 24 से 30 July 2022: इस सप्ताह शनि मकर ,गुरु मीन, मंगल, राहु मेष,शुक्र मिथुन,सूर्य कर्क व बुध सिंह राशि में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा सिंह राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह सिंह व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल। 

Saptahik Rashifal 31 जुलाई से 6 अगस्त का

मेष राशिफल

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा  प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। मेष व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरुवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

वृष राशिफल

इस सप्ताह का फल बुधवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि से तृतीय गोचर करता सूर्य छात्रों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। उड़द का दान करें।

मिथुन राशिफल

आपके लिए यह सप्ताह धन व ऐश्वर्य देने वाला है। द्वितीय सूर्य शुभ फलदायी है। बुधवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशिफल

इस वीक सूर्य के इस राशि में गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व उसके मित्र ग्रह गुरु के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। सफेद व पीला  रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। बुधवार के बाद धन के व्यय के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर बुधवार से शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

कन्या राशिफल

इस सप्ताह व्यवसाय बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें।गुरुवार के बाद धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।मंगलवार को उपहार मिल सकता है।

तुला राशिफल

इस सप्ताह जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर बुधवार तक व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

वृश्चिक राशिफल

बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।पीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

धनु राशिफल

इस वीक सोमवार के बाद धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मकर राशिफल

गुरु तृतीय व सूर्य कर्क में गोचर करेंगे। बुध गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन चन्द्रमा के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द व तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल 

शनि अब इसी राशि से द्वादश में है। छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा रंग शुभ है। खष्ठम सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। प्रतिदिन गाय को पालक व केला खिलाते रहें।

मीन राशिफल

गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सूर्य का पंचम गोचर  बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य सुख में प्रगति हो सकती है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी मंदिर में उनकी 04 परिक्रमा करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल