लाइव टीवी

Shiv Ji Ki Aarti: भगवान शिव की पूजा इस आरती के बिना है अधूरी

Updated Sep 15, 2021 | 17:51 IST

Shiv Ji Ki Aarti in Hindi Lyrics: भगवान शिव की पूजा आरती के बिना अधूरी मानी जाती है। इसके साथ शिव की आरती सुनने से मन को बहुत सुकून भी मिलता है।

Loading ...
Shiv Ki Aarti

Shiv Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: शिव की आरती सुनने से भोलेनाथ की कृपा बनी रहती हैं। वैसे भक्त जन उनकी पूजा अर्चना अलग अलग तरह से करते हैं। कहते हैं मन से अगर भोलेनाथ की पूजा की जाए तो मनोकामना जरूर पूरी होती है। यही नहीं कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करती है। भगवान शिव की पूजा आरती के बिना अधूरी मानी जाती है। इसके साथ शिव की आरती सुनने से मन को बहुत सुकून भी मिलता है।

शिवजी की आरती:

ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा, विष्णु,  ..

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
मधु-कैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल