लाइव टीवी

Today Panchang 17 march 2020: आत्मविश्वास और प्रतिभा से भरे होंगे आज जन्मे बच्चे, जानें कब है शुभ मुहूर्त

Updated Mar 17, 2020 | 07:02 IST

summary: आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 17 march 2020

Panchang 17 March 2020: मुहूर्त के नियम जानना बहुत आवश्यक है। पंचांग उस दिन की शुभता तथा अशुभता का समय ज्ञात करवाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त हम पंचांग की सहायता से ही जान सकते हैं। इससे शुभ तथा अशुभ यात्रा मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। हम किस नक्षत्र में चल रहे हैं।

प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। नक्षत्र के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या न करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है।

अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। विजय तथा अमृत मुहूर्त भी अच्छे माने जाते हैं। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते। जहां तक हो सके आप किसी भी शुभ यात्रा का आरंभ राहुकाल में न करें। राहुकाल में किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य--

 आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही आत्मविश्वास से भरे हुए होंगे। वो प्रतिभाशाली होंगे। वे विद्वान होंगे। वो कई विषयों के जानकार होते हैं।वो खूब पैतृक संपत्ति के स्वामी होंगे। वो ऊर्जावान होते हैं। ऐसे बच्चे लॉ या एमबीए की उच्च डिग्री लेते हैं। ये बहुत ज्यादा अध्ययन में विश्वास करेंगे।

अच्छे भोजन के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो कंप्यूटर के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत  होते हैं। कभी कभी नेत्र रोग की संभावना रहेगी।

ये पिता के आज्ञाकारी होते हैं। इनके भाग्य में यश व प्रतिष्ठा की प्राप्ति खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये अच्छी धन संपत्ति  के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव विनम्र तथा वाणी मृदुलता व आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे।

ऐसे जातक बहुत ज्यादा यात्रा में विश्वास करेंगे। अपने पिता की कीर्ति को बढ़ाएंगे। कभी कभी लेखन में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे स्क्रिप्ट राइटर व फ़िल्म निर्देशक हो सकते हैं। इनकी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही इनके लिए कभी कभी नुकसान दायक बन जाएगी।

ऐसे बच्चे बहुत सफल कॉरपोरेट लॉयर भी हो सकते हैं। ऐसे जातक बड़े होकर सफल राजनीतिज्ञ भी हो सकते हैं। इनको हनुमान जी की उपासना करते रहना चाहिए।

  • वार-मंगलवार
  • माह-फाल्गुन
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-नवमी
  • नक्षत्र-मूल
  • करण-तैतिल 
  • सूर्योदय-06:29am
  • सूर्यास्त-06:31 pm
  • सूर्य राशि-मीन
  • चंद्र राशि-धनु

शुभ मुहूर्त-अभिजीत-12:07 pm से 12:55pmतक

अशुभ मुहूर्त-राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल