लाइव टीवी

अंकज्योतिष 16 जुलाई: आज वाद- विवाद से बचें इस अंक के लोग, 04 अंक वाले करें हनुमानबाहुक का पाठ

Updated Jul 15, 2020 | 22:55 IST

Ank rashifal today, Numerology Prediction 16 july 2020: नौकरी में आज विवाद की स्थिति ना आने दें। 09 अंक के लोग जॉब को लेकर खुश रहेंगे। अपने जन्मांक के अनुसार जानें अपना अंकफल।

Loading ...
ank rashifal today in hindi 16 july
मुख्य बातें
  • जॉब को लेकर खुश रहेंगे 09 अंक वाले लोग।
  • 07 अंक वाले करें भगवान शिव की उपासना। 
  • हनुमानबाहुक का पाठ करें 04 अंक वाले।

आज 16 जुलाई है। 16 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ तथा संपन्नता का है। यह  अंक 7 यानी केतु से प्रभावित है। भाग्यांक भी 07 हुआ। केतु का मित्र ग्रह राहु व शनि है। अंक 04 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 07 व 08  के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व सूर्य का प्रभाव व्यवसाय में तनाव दे सकता है। जॉब में अंक 4 व 6 का संयुक्त प्रभाव उन्नति दे सकता है। 
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 05 
आर्थिक स्थिति व जॉब- चन्द्रमा जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रदान करेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख- कफ रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में भी लाभ है।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी आज सावधानी बरतें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग- सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज आप अपनी जॉब से संतुष्ट रहेंगे। जॉब में उन्नति के लिए अन्न दान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में  केतु का प्रभाव संघर्ष दे सकता है। जॉब में जन्मांक 03 व 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ में सुधार के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब की तलाश में कुछ नए संबंधों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। अंक 1 तथा 3 का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ में उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है। 
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आज वाद विवाद की स्थिति ना आने दें। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख- भगवान शिव की उपासना करें। 
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व केतु जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करा सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- हड्डी के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मंगल व केतु जॉब में परिवर्तन के कारक बन सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- योग व ध्यान करते रहें।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल