लाइव टीवी

अंकज्योतिष 26 जून 2020: 02 अंक वालों का है सफलता का दिन, जानें अपना आज का अंकफल

Updated Jun 26, 2020 | 06:05 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 25 जून का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 26 जून
मुख्य बातें
  • 26 का संयुक्त अंक जीवन में सफलता व धार्मिकता का है।
  • यह अंक 8 यानी शनि से प्रभावित है।
  • अंक 04 तथा 05 इसका आज मित्र रहेगा।

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 26 जून है। 26 का संयुक्त अंक जीवन में सफलता व धार्मिकता का है। 26 का अंक ऐश्वर्य व धन संग्रह का है। यह अंक 8 यानी शनि से प्रभावित है। शनि बुध व शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 04 तथा 05 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 06 व 07 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।यह अंक शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल,तेल इत्यादि के दान से शुभ फल  प्रदान करना शुरू कर देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

यहां पढ़ें 26 जून का अंकफल

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 04

आर्थिक स्थिति व जॉब- आज शनि व सूर्य जॉब में उन्नति दे सकते हैं। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में उन्नति के लिए तिल का दान करें।वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है।

स्वास्थ्य सुख- हेल्थ में प्रॉब्लम आ सकती है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग- लाल

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सफलता का दिन है। जॉब में प्रमोशन की तरफ बढ़ेंगे।भगवान शिव को जलाभिषेक करें।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- पीला

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 09 
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उन्नति है। व्यवसाय में थोड़ा तनाव रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा लेकिन शुगर के मरीज ध्यान दें।
शुभ रंग- हरा

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष  है। जॉब में सुखद परिवर्तन के रास्ते बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में बाधा आ सकती है। बीपी से प्रॉब्लम हो सकती है। तिल का दान करें।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज वाहन क्रय कर सकते हैं।जॉब में उन्नति है।   
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी

जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व शनि व्यवसाय व जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। उड़द का दान करें।
शुभ रंग- हरा

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में प्रगति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब को लेकर एक नया अवसर प्रतीक्षारत है।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग के प्रति संवेदनशील रहें।
शुभ रंग- लाल

जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व बुध उन्नति देंगे।जॉब में अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- आज स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही मत करें।
शुभ रंग- पीला व नीला

जन्मांक09
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व शनि आपके आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज का दिन सफलता का है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी व सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल