लाइव टीवी

आज का पंचांग, 26 June 2020: आज भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी की करें पूजा, मुहूर्त ज्ञान लेकर शुरू करें शुभ कार्य

Updated Jun 26, 2020 | 06:12 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 26 जून
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा  सिंह राशि में है।
  • पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त होता है।
  • मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।

आज विक्रम संवत 2077 आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आज शुक्रवार है। आज चन्द्रमा  सिंह राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा करें ।श्री सूक्त का पाठ करें। आज माता दुर्गा जी की पूजा का भी अनन्त फल है। आज चावल का दान करें।

यहां पढ़ें 26 जून का पंचांग

  • दिनांक-26 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-शुक्ल
  • तिथि-  पंचमी
  • दिवस-शुक्रवार
  • नक्षत्र-मघा
  • करण-बालव
  • सूर्योदय-05:26am
  • सूर्यास्त-07:25pm
  • सूर्य राशि-मिथुन
  • चन्द्र राशि- सिंह

आज के मुहूर्त

अभिजीत-11:56am से 12:55pm तक
विजय मुहूर्त-02:49 pm से 03: 45pm तक
गोधुली मुहूर्त-07:09pm से 07:39pm तक
राहुकाल---प्रातःकाल10 :30 बजे से 12 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल