लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 02 मार्च 2022: तीन जन्मांक वालों को आज मिलेंगे नए काम के संकेत, जानिए अपना अंकफल

Updated Mar 01, 2022 | 15:46 IST

Ank rashifal, Today Numerology 02 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 02 मार्च का दिन?

Loading ...
02 मार्च 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • भाग्यअंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।
  • गुरु ,चन्द्रमा व सूर्य के परम मित्र हैं।
  • भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है।

आज का अंकफल, 02 मार्च 2022:  आज 02 मार्च 2022 है। 02 का अंक बहुत ही शुभ है।यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 02 का स्वामी चन्द्रमा है।02:03:2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। भाग्यअंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु ,चन्द्रमा व सूर्य के परम मित्र हैं।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 02 मार्च 2022 का अंकफल
Ank rashifal today:  जन्मांक01
शुभ अंक:02 
जॉब व व्यवसाय: सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 02 व जन्मांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today:  जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय आशातीत सफलता रहेगी। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्यस्वामी गुरु, चन्द्रमा है।गुरु व चन्द्रमा दोनों मित्र हैं।आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य:उदर व नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:  आज व्यवसाय में मित्रों से
लाभ होने का संकेत है।जॉब में अंक 01 व 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुंदरकांड व हनुमानबाहुकका पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:04 
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में भाग्यांक02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 01 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:07
जॉब व व्यवसाय:आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य::बीपी व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:05 
जॉब व व्यवसाय:::व्यवसाय में अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा सफलता  दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में श्वांश व नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्य स्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय को मंगल व भाग्यस्वामी चन्द्रमा नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी चन्द्रमा,उसका मित्र सूर्य व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य:चन्द्रमा कफ विकार की सम्भावना दे सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल