लाइव टीवी

Panchang Today, 02 मार्च 2022 का पंचांग: राहुकाल में शुरू न करें कोई यात्रा, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

Updated Mar 01, 2022 | 15:34 IST

02 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 02 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है।
  • भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

02 March 2022 ka Panchang:  आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की अमावास्या है।आज शतभिषा नक्षत्र है।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज  व्रत रहें। भगवान श्री कृष्ण जी की उपासना करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज अन्न दान करने का अनन्त पुण्य है।आज बुधवार है ,अमावस्या बंगलामुखी उपासना का दिवस है।

 प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 02 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 02 मार्च 2022
दिवस बुधवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 06:47am
सूर्यास्त 06:19 pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि कुंभ
करण चतुष्पद
योग शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है। 
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:17pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09pm से 06:37pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से  01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल