लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 08 नवंबर 2021: आज के दिन का भाग्यांक रहेगा 06, जानिए सोमवार का अपना अंकफल

Updated Nov 08, 2021 | 06:50 IST

Ank rashifal, Today Numerology 08 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है सोमवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
08 अक्टूबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 08 के मित्र अंक हैं 05, 06 तथा 04।
  • 08 नवंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 06।
  • 08 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का है प्रतीक।

आज का अंकफल, 08 नवंबर 2021: आज 08 नवम्बर 2021 है। 08 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-11-2021 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। 08 के मित्र अंक 05, 06 तथा 04 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में शनि व शुक्र के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 02व 06 का सहयोग लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- शुक्र आज का भाग्यस्वामी  व शनि अंक स्वामी होकर जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में शुक्र व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज शुक्र व शनि का सपोर्ट लाभ देगा। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में शुक्र व केतु का सपोर्ट सफलता देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व भाग्यस्वामी ग्रह शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में शुक्र व शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य-उदर विकार की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल