लाइव टीवी

Panchang Today, 08 नवंबर 2021 का पंचांग: कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानिए सोमवार के शुभ मुहूर्त

Updated Nov 07, 2021 | 16:22 IST

08th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए सोमवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 08 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
08 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • सोमवार को करें भगवान शिव जी की विधिवत पूजा।
  • जानिए 8 नवंबर 2021 के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

08 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। सोमवार के पावन व्रत का पुण्य दिवसआज ही है। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज दान का बहुत महत्व है, सोमवार को शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है।  अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 08 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 08 नवम्बर 2021
दिवस सोमवार
माह कार्तिक, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:43 am
सूर्यास्त 05:26 pm
नक्षत्र मूल
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि धनु
करण विष्टि
योग सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:45 am से 12:29 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक।

आज राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल