लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 10 जनवरी 2022: सोमवार का भाग्यांक रहेगा 08, जानिए क्या कहता है आपका अंक राशिफल

Updated Jan 09, 2022 | 17:41 IST

Ank rashifal, Today Numerology 10 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार सोमवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 10 जनवरी का दिन?

Loading ...
10 जुलाई का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • अंक 08 के मित्र अंक हैं 04, 06, 07 तथा 08।
  • 10 जनवरी 2022 का भाग्यांक रहेगा 08।
  • 10 का संयुक्त अंक है धर्म व ज्ञान का प्रतीक।

आज का अंकफल, 10 जनवरी 2022: आज 10 जनवरी 2022 है। 10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 10-01-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा।

अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शनि शुक्र व बुध का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 06, 07 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 10 जनवरी 2022 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 01 व 02 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य व शनि मित्र नहीं हैं। सूर्य आपको जॉब में तनाव दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी दे सकता है। शनि के द्रव्यों तिल व कम्बल इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शनि मित्र नहीं हैं। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी शनि जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा।  व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 08 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य अंक 08 है। आज व्यवसाय में शुक्र व शनि का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी शनि व्यवसाय में आपके परफार्मेंस से आपको खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन  शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। शनि के द्रव्यों कम्बल व तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल