लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 11 जनवरी 2022: हनुमानबाहुक का पाठ करें 04 अंक वाले, जानें क्या कहता है मंगलवार का अंकफल

Updated Jan 10, 2022 | 16:16 IST

Ank rashifal, Today Numerology 11 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार मंगलवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 11 जनवरी का दिन?

Loading ...
11 जुलाई का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें 04 अंक वाले।
  • 06 अंक वाले शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

आज का अंकफल, 11 जनवरी 2022: आज 11 जनवरी 2022 है। 11 का संयुक्त अंक 01 की 02 बार पुनरावृत्ति है। 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा के जैसा कार्य करेगा। यह लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक  है। 11-01-2022 का भाग्यांक 09  रहेगा। चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगलभूमि, ज्ञान, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 11 जनवरी 2022 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व भाग्य स्वामी मंगल का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव है। संघर्ष के बाद जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी चन्द्रमा वहीं इस अंक का स्वामी गुरु है। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- राहु व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं फिर भी भाग्य स्वामी मंगल आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत दे रहा है। जॉब में नामांक 04 व 07 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग रहेगा। मंगल व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व केतु कोई नवीन कार्य दे सकता है। जॉब में किसी उच्चाधिकारी तनावग्रस्त रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है। शनि व मंगल सहयोगी हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा बैंकिंग व आईटी जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी मंगल  है। व्यवसाय को मंगल व चन्द्रमा नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी मंगल व आज के अंक स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है। कम्बल का दान करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल