लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 13 जनवरी 2022: 03 और 06 अंक वालों को रह सकती है सेहत संबंधी समस्या, पढ़ें गुरुवार का अंकफल

Updated Jan 13, 2022 | 06:41 IST

Ank rashifal, Today Numerology 13 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार गुरुवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 13 जनवरी का दिन?

Loading ...
13 जनवरी 2022 का अंकफल
मुख्य बातें
  • 01 अंक वालों के जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी।
  • स्वास्थ्य में सुधार के लिए सात अन्न का दान करें 04 अंक के जातक।
  • जॉब को लेकर 08 अंक वालों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

आज का अंकफल, 13 जनवरी 2022: आज 13 जनवरी 2022 है। 13 का संयुक्त अंक03 गुरु व 01सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-01-2022 का भाग्यांक  02रहेगा। अंक 02का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। केतु शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 02 मन, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 13 जनवरी 2022 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है। जॉब में प्रमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 02 व जन्मांक 04 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा का सपोर्ट है। आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 04 व 07 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सात अन्न का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 02 लाभ देगा। जॉब में नामांक 06 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में केतु व चन्द्रमा कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व चन्द्रमा कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी चन्द्रमा व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 03 तथा 04 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है, गुड़ का दान करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल