लाइव टीवी

Panchang Today, 13 जनवरी 2022 का पंचांग: गुरुवार को बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Jan 13, 2022 | 06:31 IST

13 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए गुरुवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 13 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Loading ...
13 जनवरी का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • मंगल व गुरु  के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

13 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज कृतिका नक्षत्र है। भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज एकादशी का पावन व्रत रहें व अन्न का दान करें। व्रत का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल व गुरु  के बीज मंत्र के जप का दिवस है। चन्द्रमा वृष में है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 13 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 13 जनवरी 2022
दिवस गुरुवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:47 pm
नक्षत्र कृतिका
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि वृष
करण विष्टि
योग शुभ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59 am से 12:55 pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:44 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल