लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 15 अगस्त 2021, आज का अंकफल, जानिए क्या है जन्मांक अनुसार आपका भाग्यांक?

Updated Aug 14, 2021 | 18:30 IST

Ank rashifal, Today Numerology 15 August 2021: अंक ज्योतिष अनुसार आप जिस दिनांक के दिन जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही आपका जन्मांक है। जानिए आपका आज का दिन, अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा।

Loading ...
Ank Jyotish rashifal 15 August 2021, 15 अगस्त का अंकफल
मुख्य बातें
  • विज्ञान, ज्ञान ,धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है 15 का संयुक्त अंक।
  • वैभव व प्रसिद्धि का अंक है 15 का संयुक्त अंक।
  • एकल अंक 06 के जैसा करेगा कार्य, भाग्यांक भी रहेगा- 01।

आज का पंचांग 15 अगस्त 2021: आज 15 अगस्त 2021 है। 15 का संयुक्त अंक विज्ञान, ज्ञान ,धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। आज 15-08-2021का भाग्यांक भी 01 रहेगा।

अंक 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। केतु शुक्र, शनि व बुध  परम मित्र है। सूर्य व केतु मित्र नहीं है। अंक 06 के मित्र अंक 04,05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 15 अगस्त का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा व भाग्यस्वामी सूर्य मित्र हैं।व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 के प्रभाव से मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी सूर्य व शुक्र से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक03 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी शुक्र ,भाग्यस्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी केतु है।जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी सूर्य थोड़ा संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में उदर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 - आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। शनि व शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।गुड़ का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09 - आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। गेहूं का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल