लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 15 दिसंबर 2021: 01 जन्मांक वालों को भाग्यांक 05 से मिल सकता है प्रमोशन, पढ़िए अपना अंकफल

Updated Dec 14, 2021 | 16:09 IST

Ank rashifal, Today Numerology 15 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है बुधवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपने अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
15 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 15 दिसंबर 2021 का भाग्यांक भी रहेगा 05।
  • अंक 06 के मित्र अंक हैं 04, 05 तथा 08।
  • 15 का संयुक्त अंक है विज्ञान, ज्ञान ,धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक।

आज का अंकफल, 15 दिसंबर 2021: आज 15 दिसम्बर 2021 है। 15 का संयुक्त अंक विज्ञान, ज्ञान ,धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 01 सूर्य व 05 बुध का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। आज 15-12-2021का भाग्यांक भी 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है।

शुक्र, शनि व बुध  परम मित्र है। सूर्य व चन्द्रमा मित्र है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

15 दिसंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। गेंहू का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा व भाग्यस्वामी बुध हैं। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 05 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-02
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी बुध जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 के प्रभाव से मीडिया व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी बुध व शुक्र से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 06 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 05 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी शुक्र, भाग्यस्वामी बुध व इस अंक का स्वामी केतु है। जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी राहु थोड़ा संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय - आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व राहु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यस्वामी बुध व मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। बुध के द्रव्यों मूंग इत्यादि का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल